Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में कांवड़ियों की हत्या पर भारत-नेपाल सीमा पर भड़का आक्रोश, मटिहानी बाजार बंद

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:25 PM (IST)

    Nepal Violence News Update: नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ियों की हत्या के विरोध में भारत-नेपाल सीमा पर मटिहानी में जोरदार प्रदर्शन हुआ, जिससे बाजार ...और पढ़ें

    तनाव बढ़ने के बाद तैनात नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल  के जवान।

    तनाव बढ़ने के बाद तैनात नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल  के जवान।

    संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी)। Nepal Kanwariya Killing Protest: नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ियों पर हुई बर्बरता और हत्या के विरोध में हिंदू समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे मटिहानी में बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

    बाजार कराया पूरी तरह बंद

    आक्रोशित आंदोलनकारियों ने विरोध जताते हुए मटिहानी बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। इस प्रदर्शन में मटिहानी, तुलसियाही और आवर समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।

    सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात

    स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के जवान सीमावर्ती इलाकों में तैनात रहे। प्रदर्शनकारी हाथों में भगवा झंडे और तख्तियां लेकर उग्र नारेबाजी कर रहे थे।

    हिंदू राष्ट्र की उठी मांग

    आंदोलनकारियों ने नेपाल को पुन: हिंदू राष्ट्र घोषित करने और मुस्लिम आयोग को समाप्त करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने नेपाल सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की अपील की।

    कार्रवाई न करने का आरोप

    युवा आंदोलनकारियों का कहना है कि सुनसरी जिले की घटना पर नेपाली प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से पूरे नेपाल के हिंदू समाज में भारी आक्रोश है।

    उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा। जुलूस के अंत में हनुमान मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।