विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी: किस्त के विवाद में 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या, पति के दोस्त ने मायके पहुंचकर घोंपा चाकू 

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:29 AM (IST)

मधुबनी के सर्वसीमा गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की उसके मायके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. नवविवाहिता काजल कुमारी की मायके में चाकू मारकर हत्या।

  2. पति के दोस्त जतिन कामती पर हत्या का आरोप लगा।

  3. बाइक की किश्त को लेकर हुआ था यह विवाद।

जागरण संवाददाता, भैरवस्थान (मधुबनी)। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की उसके मायके में चाकू घोंपकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के सोनपुर गांव में रहने वाले काजल के पति शिवम कुमार ने अपने दोस्त जतिन कामती को एक बाइक खरीदवाई थी।

दो माह की किस्त जतिन ने लेकर जमा नहीं की थी। इसी बात को लेकर जतिन और शिवम के बीच फोन पर झंझट हो रहा था।

सोमवार संध्या काजल अपने ससुराल से मायके पहुंची थी। इसी दौरान जतिन अपने एक नाबालिग मित्र के साथ काजल के मायके पहुंचा।

आरोप है कि पहले उसने काजल की मां के साथ मारपीट की और विरोध करने पर काजल को चाकू से चार वार कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।

शव जलाने को लेकर विवाद 

सोमवार रात में ही पुलिस पहुंची और शव का अंत्यपरीक्षण कराया। मृतका के मायके वाले सोमवार को शव लेकर हत्यारे जतिन के घर पर पहुंच गए और वहीं शव जलाने की बात करने लगे।

बाद में समझाने-बुझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार गाछी में किया गया। इस मामले में जतिन और एक नाबालिग के खिलाफ मृतका की मां ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- नालंदा में संदिग्ध बाइक हटाने को कहा तो गोतिया के भतीजे ने मार दी गोली, ट्रांसपोर्टर की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।