विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम प्रधानमंत्री के साथ हैं...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले नीतीश कुमार; मधुबनी से दिया क्लियर मैसेज

Published: Thu, 24 Apr 2025 03:41 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि प्रधानमंत्री का हमारे बीच होना खुशी की बात है। पंचायती राज दिवस ...और पढ़ें

'हम प्रधानमंत्री के साथ हैं...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले नीतीश कुमार
'हम प्रधानमंत्री के साथ हैं...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले नीतीश कुमार

HighLights

  1. हम प्रधानमंत्री के साथ हैं- नीतीश
  2. पहलगाम हमले पर व्यक्त किया शोक
  3. नीतीश ने कहा, बिहार में विकास कार्य जारी

जागरण संवाददाता, झंझारपुर (मधुबनी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री हमलोगों के बीच हैं। यह सौभाग्य की बात है कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा गैस, बिजली व अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। नई रेल लाइन व तीन ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत राशि और आवास दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी घटना हुई। पूरा देश शोक संतप्त है। हम प्रधानमंत्री के साथ हैं। पूरा देश उनके साथ है।

'हम लोग 20 सालों से साथ हैं'

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर बात करने के बाद बिहार पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार में क्या-क्या हुआ है। हमारी सरकार 2005 में बनी। हमलोग लगातार साथ रहे। यह 20वां साल है। पहले पंचायतों में बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। एनडीए की सरकार बनी तो पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय कानून में सुधार किया गया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हुआ। ये लोग महिलाओं के लिए कुछ करते थे क्या। हमलोगों ने कितना काम किया। पंचायतों के विकास के काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत राज भवन बनाया जा रहा। शेष में तेजी से काम हो रहा है। चुनाव से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

'पहले की सरकारों में कोई काम नहीं हुआ'

नीतीश ने राजद शासनकाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कोई काम नहीं हुआ था। हमारी सरकार जब से बनी है विकास का काम हो रहा है। शिक्षा, बिजली, सड़क पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 1639 पंचायत सरकार भवन बन चुके हैं।

'बीच में कुछ गड़बड़ हो गया था, मगर अब...'

नीतीश ने कहा, जब वे सत्ता में आए थे तक बिहरा का बजट 38 हजार करोड़ था अब वह 3.18 लाख करोड़ का बजट हो गया है। प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की घोषणा की गई थी जिसके लिए 50 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। बिहार को केंद्रीय बजट में बड़ी राशि विकास के लिए मिली है।

अंत में उन्होंने कहा कि बीच में कुछ गड़बड़ हो गया था, मगर अब चुनाव होने वाला है हम साथ हैं आप ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें- 'आई एम टेलिंग द होल वर्ल्ड...', पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने दुनिया को अंग्रेजी में क्यों दिया मैसेज

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का वक्त', बिहार से पीएम का आतंकियों को बड़ा संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।