विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी के फुलपरास में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मातम पसरा

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:03 PM (IST)

मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसबार गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जागरण संवाददाता, फुलपरास (मधुबनी)। Phulparas Two Brothers Drown: फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसबार गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

दोनों भाई सिसबार में दुर्गापूजा को लेकर लगे मेले में पिता की मनिहारा दुकान में सहयोग करते थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पिता की दुकान पर मदद

जानकारी के अनुसार, लौकहा वार्ड नौ निवासी मो. मजीबुल सिसबार में दुर्गापूजा मेले के दौरान मनिहारा की दुकान लगाते थे।

उनके 14 वर्षीय पुत्र मो. मुर्तुज और 11 वर्षीय पुत्र मो. मुख्तार भी पिता के सहयोग के लिए दुकान पर रहते थे। मंगलवार को दोनों भाई शौच के लिए गए थे।

काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर पिता उनकी खोज में निकले। इसी दौरान उन्होंने दोनों भाइयों को तालाब में डूबते देखा। पिता ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए खुटौना सीएचसी ले गए।

अस्पताल में मृत घोषित

खुटौना सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मासूम भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद सिसबार गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में हादसा: घर से खेलने निकले 2 बच्चों की पोखर में डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।