विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट! e-KYC के लिए सरकार ने नियुक्त किए ग्रामीण नोडल पदाधिकारी, तुरंत करवा लें ये काम

Published: Wed, 27 Dec 2023 02:55 PM (IST)

PM Kisan Big Update जिले के हजारों किसानों को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे किसान जिन्होंने ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट! e-KYC के लिए सरकार ने नियुक्त किए ग्रामीण नोडल पदाधिकारी
PM Kisan Yojana के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट! e-KYC के लिए सरकार ने नियुक्त किए ग्रामीण नोडल पदाधिकारी

प्रदीप मंडल, मधुबनी। PM Kisan Yojana Big Update केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली निधि किसानों को खेती में आने वाली लागत को पूरा करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए दी जाती है। अब तक जिले के कुल 3 लाख 18 हजार 152 किसानों के आवेदन अंतिम रूप से स्वीकृत हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 91 हजार 35 किसानों का ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। जिले के शेष बचे 27 हजार 117 किसानों का ई- केवाईसी नहीं होने के कारण इस योजना की राशि उनके खाते में नहीं जा रही है। जबकी उक्त योजना की 15 वीं किस्त नवंबर में ही किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है।

दो-दो हजार की तीन किस्तों में मिलते हैं छह हजार

उक्त योजना के लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष दो - दो हजार रुपए के तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में दी जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। उक्त योजना से मिली राशि से किसानों को खाद बीज और कुछ हद तक सिंचाई में भी मदद मिल जा रही है।

कई किसानों का लटका है मामला

जिले के हजारों किसानों को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे किसान जिन्होंने आवेदन करते समय बैंक खाता, आधार नंबर और जमीन संबंधी सही जानकारी दी है उनके खाते में योजना की राशि आ रही है। लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन करते समय गलती की है उनके पैसे अटके हुए हैं। इसके अलावा, जिन किसानों ने गलत जानकारी देकर योजना अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त कर लिया है।

वैसे अयोग्य किसानों से राशि की वसूली की जा रही है। जिले में इस तरह के 8,221अयोग्य किसानों से 13 करोड़ 9 लाख 78 हजार रुपए की वसूली करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए जिला कृषि विभाग में उक्त सभी किसानों को नोटिस भी जारी कर दिया है। जिनमें से अब तक 329 अयोग्य किसानों से 36 लाख 18 हजार रुपए की वसूली कर ली गई है। जबकि अभी भी 7,892 किसानों से 12 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपए की वसूली किया जाना बांकी है।

27,117 किसानों की नहीं हुई ई-केवाईसी (PM Kisan Yojana e-KYC)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3 लाख 18 हजार 152 किसान पंजीकृत हैं। जिनमें से अब तक 2 लाख 91हजार 358 किसानों का ई- केवाईसी पूरा कर लिया गया है। जबकी 27 हजार 117 किसानों का ई-केवाईसी पेंडिंग पड़ा हुआ है। इनमें से 2,91,035 किसानों को ई-केवाईसी पूर्ण करने के उपरांत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि भी मिल चुकी है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अब तक 92 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि 8 प्रतिशत किसानों की ई-केवाइसी अभी भी पेंडिंग है। किसानों की ई-केवाईसी करवाने के लिए 360 किसान सलाहकारों को ग्रामीण नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जो प्रत्येक गांव के बचे हुए किसानों का ई-केवाईसी कराएंगे। - ललन कुमार चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी मधुबनी

ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana के लाभार्थियों के लिए आया बड़ा अपडेट! अगर राशि लेकर नहीं बनवाया घर तो होगी कार्रवाई, पढ़े लें पूरी खबर

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को नहीं मिल रहा KCC का लाभ, बैंक के अधिकारी खड़ी कर रहे मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।