यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सत्ता की मलाई चखना चाहते हैं नीतीश...', जातिगत सर्वे पर Prashant Kishor का बड़ा बयान; 2024 को लेकर दी चेतावनी
Bihar Caste Census प्रशांत किशोर ने बिहार जातिगत सर्वे का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता की ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, खुटौना। Prashant Kishor On Bihar Caste Census 2024-25 के चुनावों में नीतीश कुमार को जातिगत सर्वे बहुत भारी पड़ेगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यह बात मंगलवार को प्रखंड के हनुमान नगर में आयोजित ग्रामीणों की एक जनसभा में कही।
उन्होंने राज्य की महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिगत गणना कराकर समाज को व्यापक स्तर पर बांटने का काम करते हुए नीतीश कुमार ने सत्ता की मलाई चखने का आखिरी दांव चला है। पर ये पासा उनके ही ऊपर पलटने वाला है और उनकी कुर्सी खिसकने वाली है।
उन्होंने हकमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार के कुल बजट का साठ प्रतिशत खुद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने अपने पास रख लिया है। मंत्रालयों के आवंटन में भी हकमारी की गई है। अगर वाकई में सरकार मुसलमानों का और अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों का भला चाहती है तो क्यों उन्हें बढ़िया मंत्रालय नहीं दिया जाता।
विपक्ष के प्रति नरम रहे मुख्यमंत्री, भाजपा के कई नेताओं से कहा- हम आपके घर गए हैं
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश ने कुमार मंगलवार को विधानसभा में सभी दलों को मोहा। प्रयास यह रहा कि कोई तल्खी न हो। जाति आधारित गणना से जुड़ी आर्थिक सामाजिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे थे। वह कहना चाह रहे थे कि केंद्र सरकार ने गणना में अड़गा लगाने का प्रयास किया।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने उन्हें इशारे में मना किया। चौधरी के भाषण का रुख बदल गया। तुरंत अपना भाषण समाप्त कर बैठ गए। नीतीश बार-बार भाजपा विधायकों को याद दिला रहे थे कि जाति आधारित गणना की शुरुआत उस समय हुई, जब हम सरकार में साथ थे।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को अपनी पुरानी दोस्ती की याद दिला कर उन्हें सरकार की आलोचना करने से रोका। उन्होंने इन दोनों को कहा आप हमारे मित्र हैं। हम आपके घर पर गए हैं। हम आपकी कितनी इज्जत करते हैं।