Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: मधुबनी में RJD को मिल गया एक और बल, तेजस्वी ने पप्पू यादव के करीबी नेता को फोड़ा; मच सकता है घमासान

    By Md Ali Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 20 Jan 2025 05:31 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जयनगर प्रखंड के वरिष्ठ नेता ब्रज किशोर यादव ने रविवार को पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

    संवाद सहयोगी, जयनगर। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जयनगर प्रखंड के बैरा गांव निवासी वरिष्ठ नेता ब्रज किशोर यादव ने रविवार को पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

    ब्रजकिशोर यादव की राजद में धमाकेदार एंट्री से राजद खेमा में खलबली मच गई है। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।

    जयनगर प्रखंड के बैरा पंचायत में लगातार चौथी बार पंचायत की कमान संभाल रहे ब्रज किशोर यादव वर्ष 2020 में जन अधिकार पार्टी के टिकट पर खजौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजद इस बार के चुनाव में फिर ब्रज किशोर पर दांव खेल सकती है।

    बता दें कि जन अधिकार पार्टी पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की पार्टी थी। जिसे उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से विलय करा दिया था।

    पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल के राजद में शामिल होने से समर्थकों में उत्साह

    बता दें कि हाल ही में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव रहे पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल के जदयू छोड़ कर राजद की सदस्यता ग्रहण की थी।

    इससे उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधिवत श्री मंडल को ससम्मान पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    राजद में शामिल हुए ब्रज किशोर यादव।

    श्री मंडल के जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कर्पूरी रचना चक्र के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद बलराम साहु ने कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल के राजद में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर खुशी है। 

    खबरें और भी

    इस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे सामाजिक न्याय के साथ पिछड़ों, अति पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई को अब और मजबूती मिलेगी।

    इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है। इसका परिणाम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। 

    राजद नेता के दही चूड़ा भोज में जुटे कई दलों के नेता

    • उधर, परिहार प्रखंड के नोचा गांव स्थित राजद नेता शिवचंद्र मंडल के आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में कई दलों के नेता कार्यकर्ता जुटे।
    • इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि इस भोज में कई दलों के नेता व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। यह बताता है कि हमारे यहां कितनी गहरी भाईचारगी है। हमारे यहां का यही सामाजिक बनावट है।
    • इस अवसर पर पधारने के लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। विशेष कर भोज के आयोजन को लेकर शिवचंद्र मंडल को धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें-

    एमएलए-एमएलसी को नहीं मिली दिसंबर महीने की सैलरी, 13000 करोड़ का लेन-देन अटका

    सीतामढ़ी में शिक्षा विभाग के दो अफसरों पर कसेगा शिकंजा, सामने आई गड़बड़ी; शिक्षकों में भी हड़कंप