यूपीएससी 2025 में शुभम झा को 810वीं रैंक, मधुबनी के बेल्हवार गांव में खुशी की लहर
UPSC Result 2025: फरीदाबाद में पले-बढ़े शुभम ने जामिया मिलिया इस्लामिया से बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दूसरे प्रयास में सेल्फ-स्टड ...और पढ़ें

UPSC Result: शुभम झा बचपन से ही मेधावी थे। फोटो सौ. स्वजन
संवाद सहयोगी, राजनगर (मधुबनी)। Civil Services Exam 2025: प्रखंड क्षेत्र के बेल्हवार चौधरी टोल निवासी शुभम झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में 810वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
शुभम झा स्व. राजेंद्र झा और इंद्रमुखी देवी के पौत्र तथा अमोद झा और रिंकू देवी के पुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे शुभम पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहे हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई फरीदाबाद स्थित दून भारती स्कूल से पूरी की। इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की। एलकेजी से लेकर एमएससी तक की सभी परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं।
शुभम के पिता अमोद झा साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद में निजी नौकरी करते हैं। पूरा परिवार वहीं निवास करता है।
यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। शुभम के पिता अमोद झा ने बताया कि उनके पुत्र ने दूसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की है।
शुभम की इस उपलब्धि पर उनके बड़े चाचा डॉ. ललित झा, श्रवण झा, कैलाश झा, अभिलाष झा तथा चचेरे भाई संजीव झा सहित अन्य परिजनों ने प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।