Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'सोनिया गांधी वहां आंसू बहाने गईं थी...', ये क्या बोल गए जेपी नड्डा; Lalu Yadav का भी लिया नाम

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 05:44 PM (IST)

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंझारपुर में रैली के दौरान कहा कि अफजल गुरु के लिए आंसू बहाने वाले और भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा बुलंद करने ...और पढ़ें

    'सोनिया गांधी वहां आंसू बहाने गईं थी...', ये क्या बोल गए जेपी नड्डा; Lalu Yadav का भी लिया नाम
    'सोनिया गांधी वहां आंसू बहाने गईं थी...', ये क्या बोल गए जेपी नड्डा; Lalu Yadav का भी लिया नाम

    जागरण संवाददाता, झंझारपुर (मधुबनी)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के राजनदर में एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया।

    जेपी नड्डा ने कहा कि दो साल के अंदर भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। आने वाले पांच साल में तीन करोड़ पक्के मकान बनाएंगे। नड्डा ने कहा, मोदी जी ने राम मंदिर का वादा पूरा किया, धारा 370 और तीन तलाक भी हटाया।

    'ये लोग राम के अस्तित्व को...'

    उन्होंने आईएनडीआईए को 'घमंडिया गठबंधन' कहते हुए परिवरवादियों और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। जेपी नड्डा ने कहा, इनके नेता जेल में या जमानत पर हैं। ये लोग राम के अस्तित्व को कोर्ट में नकारते हैं, सनातन को मलेरिया बोलते हैं।

    'सोनिया गांधी आतंकी के घर आंसू बहाने गईं थी...'

    उन्होंने आगे कहा कि अफजल गुरु के लिए आंसू बहाने वाले और भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा बुलंद करने वालों को कांग्रेस टिकट देती है, जेएनयू में उनके साथ खड़ी हुई थी। सोनिया गांधी बाटला इनकाउंटर में मारे गए आतंकी के घर आंसू बहाने गई थी। इन्हें ऐसे लोगों से हमदर्दी है।

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में लालू परिवार ने चारा घोटाला से भी बढ़कर घोटाला किया नौकरी के बदले जमीन ले ली। वहीं, पाकिस्तान के मुद्दे पर नड्डा ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि आने समय मे सभी 70 साल से ऊपर के नागरिक को 5 लाख का बीमा कवरेज देंगे। सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के मंत्री और विधायकों ने संबोधित किया।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मोदी सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया...', कटिहार में गरजे तेजस्वी यादव

    ये भी पढ़ें- Misa Bharti Name History: मीसा भारती का नाम 'मीसा' कैसे पड़ा? जेपी नड्डा बोले- जब Lalu Yadav जेल में थे...