Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झंझारपुर में रचा इतिहास: पहली बार DCLR को मिला प्रमोशन, टोनी कुमारी के हाथों में SDM की कमान

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:35 PM (IST)

    झंझारपुर की डीसीएलआर टोनी कुमारी को झंझारपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है, जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है। यह झंझारपुर अनुमंडल में पहली बार है जब क ...और पढ़ें

    टोनी कुमारी के हाथों में SDM की कमान

    टोनी कुमारी के हाथों में SDM की कमान

    HighLights

    1. डीसीएलआर टोनी कुमारी झंझारपुर की नई एसडीएम बनीं।

    2. झंझारपुर की पहली महिला एसडीएम होने का गौरव प्राप्त हुआ।

    3. जनता को न्याय व सरकारी योजनाएं लागू करना प्राथमिकता।

    संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। झंझारपुर की डीसीएलआर टोनी कुमारी झंझारपुर की एसडीएम के रूप में बिहार सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त की गई हैं। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

    झंझारपुर में यह पहला मौका है जब किसी पदस्थापित डीसीएलआर को झंझारपुर का एसडीएम बनाया गया है। इस मामले में भी एक तरह का इतिहास ही बना है।

    झंझारपुर अनुमंडल के सृजन के समय से अब तक यहां किसी महिला पदाधिकारी ने एसडीएम के रूप में काम नहीं किया है। इस मामले में भी यह ऐतिहासिक है।

    टोनी कुमारी मूलत: झारखंड के धनबाद की निवासी हैं। जानकारी है कि वर्तमान में टोनी कुमारी डीसीएलआर के साथ-साथ अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में भी काम कर रही थीं।

    उनके योगदान के बाद वे झंझारपुर की 48वीं एसडीएम के रूप में जानी जाएंगी। पूछने पर उन्होंने बताया कि एसडीएम के रूप में आम लोगों को सहजता के साथ न्याय देना, सरकार की योजनाओं को विभिन्न प्रखंड व अंचल में धरातल पर उतारने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता में होगा।

    टोनी कुमारी सहज, सरल, मृदुभाषी और न्यायप्रिय हैं। बता दें कि निवर्तमान एसडीओ कुमार गौरव का तबादला दरभंगा सदर एसडीएम के रूप में हुआ है।