यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM नीतीश का बड़ा दावा, मुंगेर में बोले- विशेष राज्य का दर्जा मिला तो दो वर्ष में बिहार से खत्म होगी गरीबी
CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमे काम में विश्वास है। किसी की आलोचना से घबराने वाले नहीं हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ बोलते है ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री ने मंगरा पोखर में किया मेडिकल कालेज सह अस्पताल का किया शिलान्यास
- 100 बेड वाले प्री-फेब्रिकेटेड अस्पताल व 32 बेड वाले पीकू वार्ड का किया लोकार्पण
- 630 बेड का होगा मेडिकल कालेज एंड अस्पताल, निर्माण के बाद बढ़ेगी संख्या
रजनीश, मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमे काम में विश्वास है। किसी की आलोचना से घबराने वाले नहीं हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ बोलते हैं। हम तो काम करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास के संकल्प के साथ काम किया। हाशिए पर रहने वाले लोगों को मुख्य धारा में लाया। हमलोग कब से केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो दो वर्ष में बिहार से गरीबी समाप्त हो जाएगी।
यहां हर जाति-समुदाय में गरीब लोग हैं। ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हमलोग अभियान चलाएंगे। आप सभी इसके पक्ष में हैं न।
मुख्यमंत्री शनिवार को बांक पंचायत की मंगरा पोखर में मुंगेर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का शिलान्यास और 100 और 32 बेड का बना फ्रेबिकेटेड और पीकू वार्ड का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना हुई। इससे सभी वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति का पता चला। इसकी रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई। इसके आधार पर बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया गया है। अब इसके आधार पर हम लोगों की मदद भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुंगेर पौराणिक स्थान है। हम मुंगेर के महत्व को भूल नहीं सकते। नए मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में बेड की संख्या को 630 किया गया है, इसे भविष्य में संख्या और बढ़ाई जाएगी। अधिकारी केवल पटना को ही याद नहीं रखें, मुंगेर को भी याद रखें। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने के बाद देखने भी आएंगे।