Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bijli News: प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध करना पड़ा महंगा, बिजली विभाग ने पूरे गांव की बत्ती कर दी गुल

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:02 PM (IST)

    बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के न्यू बदरखा गांव के लोगों को प्री-पेड मीटर लगाने का विरोध करना मंहगा पड़ गया। दरअसल प्रीपेड मीटर का विरोध करने ...और पढ़ें

    प्री-पेड मीटर लगाने का विरोध करना पड़ भारी। (सांकेतिक फोटो)
    प्री-पेड मीटर लगाने का विरोध करना पड़ भारी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. बिजली विभाग ने मुंगेर के न्यू बदरखा गांव में बंद की बिजली की आपूर्ति
    2. रविवार को विभाग ने काटी बिजली, दो दिनों से बिना बिजली के हैं यहां की आबादी

    संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। बिजली विभाग ने प्री-पेड मीटर नहीं लगाने पर पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। 48 घंटे से लोग बिना बिजली के हैं।

    दरअसल, मुंगेर जिले के असरंगज प्रखंड अंतर्गत मकवा पंचायत के न्यू बदरखा गांव के लोगों ने प्री-पेड मीटर का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। नतीजतन विभाग ने 15 सितंबर को गांव की बिजली को काट दी है।

    आपूर्ति बंद हो जाने से गांव में अंधेरा है। अंधेरे में लोग दो दिनों से रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में लाइट नहीं होने से जहरीले जीव के डंक से सभी सहमे हैं।

    इधर, बिजली विभाग के कर्मी सोमवार को भी मीटर लगाने गए तो, ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

    ग्रामीणों ने बताया कि प्री-पेड मीटर में गड़बड़ी की शिकायतें सुनने को मिलता है। कर्मी एक मीटर इंस्टॉल करने की एवज में एक हजार नकद मांग रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग पट्टे पर खेत लेकर गुजर-बसर करते हैं।

    कैंडल के भरोसे 800 की आबादी

    न्यू बदरखा गांव की आबादी लगभग आठ सौ है। यहां 100 घरों में बिजली का मीटर लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि सभी कैंडल जलाकर रात गुजर रहे हैं। मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों के पठन-पाठन में परेशानी आ रही है।

    ग्रामीणों ने कहा कि तारापुर विधायक, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत की मुखिया मीना देवी को आवेदन देकर गुहार लगाए हैं।

    यहां प्री-पेड मीटर लगाने के लिए पंचायत समिति सदस्य से बातचीत चल रही है। ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का निदान निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मीटर लगाने का विरोध करने पर पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। -रौशन कुमार, कनीय अभियंता, असरंगज

    यह भी पढ़ें: Smart Meter in Bihar: स्मार्ट मीटर नहीं लगाया तो काट दी पूरे गांव की बिजली, फिर लोगों ने सिखा दिया सबक

    Bihar Bijli: बिहार में बिजली चोरों पर ताबड़तोड़ एक्शन! महज 5 महीने में 13 हजार FIR; लाखों का कटा कनेक्शन