यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से छह लाख की चोरी, किरायेदार को भी नहीं छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर में रविवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी के बंद घर से बदमाशों ने जेवरात व नकद सहित लगभग छह लाख की चोरी कर ली। चोरों ने बैंक कर्मी के किरायेदार के ...और पढ़ें

HighLights
- चोरों ने बैंक कर्मी के किरायेदार के फ्लैट को भी निशाना बनाया
- बदमाशों ने पांच दरवाजों का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र की न्यू कालोनी में रविवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी के बंद घर से बदमाशों ने जेवरात व नकद सहित लगभग छह लाख की चोरी कर ली। चोरों ने बैंक कर्मी के किरायेदार के फ्लैट को भी निशाना बनाया। यहां भी हाथ साफ कर लिया।
अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे पत्नी का उपचार कराने पटना गए थे। उनके किरायेदार भी शनिवार को बिहारशरीफ चले गए थे। इस वजह से घर बंद था। बदमाशों ने पांच दरवाजों का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया।
तीन गोदरेज को क्षतिग्रस्त करते हुए पत्नी के सोने के चेन, झुमके, अंगूठी, टीका, कान की बाली सहित घर में रखे 20 हजार नकद और कीमती कपड़े बदमाश ले गए। नकदी मिलाकर लगभग छह लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
Chirag Paswan: अंदर-अंदर INDIA से बात फाइनल? चिराग कभी भी छोड़ सकते हैं NDA का साथ, दे दिया बड़ा संकेत