विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने पर अड़ा था पति, पत्नी ने दर्ज कराई FIR; पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी

By Haider AliEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 19 Jul 2023 12:55 AM (IST)

मुंगेर जिले में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहे मो. इरशाद के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया ...और पढ़ें

तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने पर अड़ा था पति, पत्नी ने दर्ज कराई FIR। प्रतीकात्मक फोटो
तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने पर अड़ा था पति, पत्नी ने दर्ज कराई FIR। प्रतीकात्मक फोटो

हैदर अली, मुंगेर। मुंगेर जिले में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहे मो. इरशाद के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। आरोपित पति पर केस करने के अलावा पीड़िता के ससुर को हिरासत में भी लिया गया। बाद में उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। आरोपित का पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा, ताकि वह देश छोड़कर बाहर ना जा सके। पीड़िता अभी मायके में रह रही है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्रीमतपुर पंचायत क्षेत्र का है। 1998 में श्रीमतपुर पंचायत की एक लड़की की शादी बनौदा गांव निवासी शईद के पुत्र मो. इरशाद के साथ हुई था। शादी के बाद से ही पति पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। पति सऊदी अरब में निजी कंपनी में काम करता था।

दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था आरोपी

वह पत्नी को घर चलाने के लिए भी बराबर पैसे नहीं भेजता था। जब मन होता था, तब कुछ पैसे भेज देता था। 2022 में महिला को तीन तलाक देने के बाद पति फिर से विदेश चला गया। कुछ दिन पहले मो. इरशाद गांव लौटा। इस बीच 16 जुलाई को गांव में ही वह दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था।

पुलिस शिकायत के बाद से फरार है आरोपी

इसकी सूचना मिलते ही महिला थाना पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस पहुंची। तब तक उसका पति फरार हो चुका था।

महिला के ससुर को हिरासत में लिया गया। बाद में उसे मंगलवार को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। पिता को निर्देशित किया गया है कि जल्द वह अपने पुत्र को थाने में हाजिर कराएं। मो. इरशाद का लोकेशन पुलिस पता कर रही है।

पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। एएसपी ने बताया कि 2019 में बने तीन तलाक कानून के तहत केस किया गया है। देश छोड़कर मो. इरशाद विदेश फिर से नहीं भाग जाए, इसके लिए उसका पासपोर्ट जब्त करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। महिला की 18 व 16 वर्ष की दो बेटियां व दो बेटे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।