यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: इंतजार खत्म! आज से करें तेजस राजधानी एक्सप्रेस की बुकिंग, 15 जनवरी से चलेगी ट्रेन
2024 के 15 जनवरी से चलने जा रही नई तेजस राजधानी की बुकिंग 17 सितंबर से शुरू होगी। यात्री रेलवे आरक्षण काउंटर या ई-टिकट से सुबह नौ बजे से बुकिंग करा सक ...और पढ़ें

HighLights
- योगनगरी के लोगों का सपना हुआ पूरा, अब नए वर्ष में सफर करने को रहिए तैयार
- 16 जनवरी को तेजस राजधानी पहुंचेगी भागलपुर-जमालपुर स्टेशन
- 17 जनवरी से आनंद विहार टर्मिनल से नियमित होगा परिचालन
- 11 कोच एसी थ्री, तीन कोच सेकंड और एक कोच फर्स्ट एसी का
जागरण संवाददाता, मुंगेर: जिस तेजस राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए योगनगरी के लोग सपना संयोज कर रखे हुए थे, वह अब पूरा हो गया। रविवार यानी 17 सितंबर से अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सभी क्लासों में आरक्षण शुरू हो जाएगा।
यात्री रविवार से टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। मालदा-भागलपुर-जमालपुर-किऊल-पटना रूट से अगरतला से तेजस राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा। 16 जनवरी को भागलपुर और जमालपुर के यात्री इससे सफर कर सकते हैं। 17 जनवरी से तेजस आनंद विहार टर्मिनल से नियमित रूप से नए रूट से चलेगी।

आरक्षण और ई-टिकट से कटाएं ओपनिंग टिकट
किसी भी ट्रेन में ओपनिंग (शुरुआत) की टिकटों की बुकिंग 120 दिन पहले होती है। 2024 के 15 जनवरी से चलने जा रही नई तेजस राजधानी की बुकिंग 17 सितंबर से शुरू होगी। यात्री रेलवे आरक्षण काउंटर या ई-टिकट से सुबह नौ बजे से बुकिंग करा सकते हैं। अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल के बीच तेजस राजधानी का ठहराव 15 स्टेशनों पर दिया गया है। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच महज चार स्टेशनों पर ही रुकेगी।
पांच प्रतिशत ज्यादा होगा किराया
तेजस राजधानी एक्सप्रेस की सेवा के लिए श्रेणीवार आधार किराया संबंधित श्रेणियों के लिए राजधानी सेवा के अधिकार किराए से पांच प्रतिशत अधिक होगा। फ्लेक्सी किराया योजना केसभी प्राविधान इस नई प्रकार की सेवा के लिए भी लागू होंगे। तेजस राजधानी में यात्री तत्काल टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह होंगे तेजस राजधानी में कोच
तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 11 कोच एसी-थ्री के रहेंगे। सेकंड एसी के तीन कोच और एक प्रथम वातानुकूलित कोच होंगे। एक पैंट्रीकार, दो पावर कार सहित कुल 18 कोच होंगे। यात्रियों की डिमांड या भीड़ के बाद इसमें कोचों की संख्या बढ़ भी सकती है। 15 जनवरी से अगरतला से चलने वाली तेजस राजधानी में नए रूट से चलेगी।
दिल्ली के लिए मंगल, अगरतला के लिए गुरु को ट्रेन
ट्रेन संख्या 20501 अगरतला-तेजस राजधानी एक्सप्रेस हर सोमवार को चलेगी और मंगलवार की शाम आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए भागलपुर-जमालपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20502 तेजस राजधानी आनंद विहार टर्मिनल से बुधवार की शाम चलेगी और जमालपुर-भागलपुर के यात्रियों को एनजेपी, गुवाहटी और अगरतला जाने के लिए गुरुवार की शाम में मिलेगी।