Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: मुंगेर में कोहरे में बीच भटका नाविक, भारी पत्थर से टकराई नाव; पानी में डूबते ही मची चीख पुकार

    By Rajnish Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 10:56 AM (IST)

    Munger News मुंगेर में गंगा घाट पर आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल घने कोहरे के चलते नाविक रास्ता भटक गया जिसके बाद वह किसी दूसरे घाट ...और पढ़ें

    मुंगेर में कोहरे में भटकी नाव डूबी (जागरण)
    मुंगेर में कोहरे में भटकी नाव डूबी (जागरण)

    HighLights

    1. घाट पर तैनात गोताखोर और मछुआरों ने बचाया
    2. सात महिला-पुरुष और चार बच्चे थे सवार
    3. गंगा पार दियारा से सब्जी और घास लेकर आ रहे थे सभी

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Boat Accident: गंगा में घना कोहरा के बीच गुरुवार की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। हालांकि, समय रहते घाट किनारे मौजूद गोताखोर के प्रयास से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। नाव पर लदे सब्जी की बोरी को भी निकाल लिया गया। नाव पर 11 लोग सवार थे। सात महिला- पुरुष और चार बच्चे थे।

    गंगा में रेस्क्यू करने वाले प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार और विशाल कुमार ने बताया कि जिस नाव से हादसा हुआ उस पर सीता चरण घाट से सब्जी की बोरी लादकर बबुआ घाट के लिए सभी किसान जा रहे थे।

    घना कोहरा में भटक गया नाविक

    लेकिन, घना कोहरा रहने के कारण नाविक को घाट का पता नहीं चला और वह भटक कर बबुआ घाट से सटे कष्टहरणी घाट के समीप पहुंच गया। नाव घाट पर पहुंचते ही 20 फीट तक लगे बड़े-बड़े पत्थर से टकरा गई। 

    गोताखोर ने बताया कि गंगा में तेज रफ्तार से नाव आ रही थी। कोहरे के कारण नाव पत्थर से टकरा गई। जिस कारण नाव का एक भाग पत्थर से टकराकर गंगा में डूबने लगी।

    नाव पर सवार लोग बचाने के लिए गुहार लगा थे। नाव डूबने लगा तो नाव पर सवार लोग घबरा गए और अफरा-तफरी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच गोताखोर और मछली मारे मछुआरे ने दूसरे नाव से सभी सकुशल निकाला।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: पटना समेत 19 शहरों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा तापमान, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Bihar News: ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI ने नहीं पेश की डायरी, अब अगली सुनवाई एक फरवरी को

    खबरें और भी