विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला बबन गिरफ्तार, फर्जी PA बनकर लोगों को लगाता था चूना

Published: Tue, 04 Mar 2025 08:46 PM (IST)

मुंगेर में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी बबन सिंह ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला बबन गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला बबन गिरफ्तार

HighLights

  1. पीए बनकर करता था ठगी, 2019 में दर्ज हुआ था कोतवाली थाना में केस
  2. ठेकेदारी और नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठता था रकम, अधिकारियों पर धौंस

संवाद सहयोगी, मुंगेर।  केंद्रीय मंत्री सह मुुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नाम पर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे बबन सिंह को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया।

आरोपित की गिरफ्तारी टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव स्थित घर से हुई है। यह अगस्त 2019 से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस बबन को सरगर्मी से तलाश रही थी।

गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना में वर्ष 2019 में दर्ज मामले का नामजद आरोपित टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा निवासी ओंकारनाथ सिंह का पुत्र बबन सिंह अपने घर पर है।

2019 से ही चल रहा था फरार 

  • सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम पहुंची और घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर छापामारी की। यहां से आरोपित बबन सिंह को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2019 से ही वह फरार चल रहा था।
  • इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि बबन सिंह पर सिर्फ कोतवाली थाना में ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य कई थानों में भी मामला दर्ज है।
  • पश्चिम बंगाल और झारखंड के थानों में भी मामले दर्ज है। बबन पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी सहित कई संज्ञेय मामला है।
  • एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला काफी संगीन था। इसे लेकर लगातार आरोपित का ट्रेस लिया जा रहा था। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

पीए बनकर करता था जालसाजी

केंद्रीय मंत्री का प्राइवेट पीए बन कर बमबम सिंह न सिर्फ अधिकारियों पर रोब जमाने व आम लोगों से नौकरी व ठेकेदारी दिलाने के नाम पर ठगी करने करता था।

मुंगेर सर्किट हाउस में प्राइवेट पीए बन कर रहता था, यहां से ठगी का गिरोह संचालित करता था। कोतवाली थाने की पुलिस ने अगस्त 2019 में सर्किट हाउस में छापेमारी कर तथाकथित पीए बमबम सिंह को गिरफ्तार किया था।

बमबम बीएसएफ की नौकरी छोड़ कर ठगी करने का गिरोह बनाया था। पुलिस ने उस समय कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था।

इस मामले में धरहरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दरियापुर निवासी मनोज कुमार सिंह के बयान पर कोतवाली थाना में कांड दर्ज किया गया था। इसमें बमबम सिंह के अलावा ग्रामीणाें ने बबन सिंह को भी नामजद किया था।

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव तक सरकारी नौकरी और रोजगार पाने वालों की संख्या 50 लाख पार कर जाएगी: नीतीश

इस विभाग में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, नीतीश सरकार ने भेजा नोटिफिकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।