'फाइलें रुकीं तो खैर नहीं', CM सम्राट चौधरी ने बिहार में लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री ने मुंगेर के बैजलपुर में 'मन की बात' सुनी और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने ढोल पहाड़ी पर इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें
-1777203885143_m.webp)
सम्राट चौधरी ने दी सख्त चेतावनी। (सोशल मीडिया)
HighLights
मुख्यमंत्री ने बैजलपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लिया।
ढोल पहाड़ी पर 12.49 करोड़ की इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास।
बिहार में 5 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य निर्धारित।
संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। 26 अप्रैल बैजलपुर गांव यहां काली मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री समाज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज , एसपी सैयद इमरान मसूद इंजीनियर रोहित चौधरी, कुणाल चौधरी कई जनप्रतिनिधि व एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार अपने क्षेत्र से विधायक बनने के बादमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है, जो उनके लिए चुनौती और जिम्मेदारी दोनों है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार को समृद्ध और विकसित बनाना उनका लक्ष्य है।
फाइल दबाने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी। सहयोग कार्यक्रम’ के तहत यदि कोई अधिकारी एक महीने से अधिक फाइल लंबित रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों को ब्लॉक स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलें मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।
ढोल पहाड़ी को इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 12.49 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया।
पहाड़ के विकास के लिए 26 करोड़
वहीं, देवघड़ा के उच्चेश्वर नाथ महादेव पहाड़ के विकास के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों को हर हाल में हटाया जाएगा।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तारापुर स्थित उनके अपने घर की सीढ़ी भी प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही है, इसलिए नियम सबके लिए समान है। मुख्यमंत्री ने बिहार मेंऔद्योगिक विकास को लेकर बड़ा लक्ष्य तय करते हुए कहा कि 20 नवंबर 2026 तक राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली उत्पादन और गंगा जल आधारित सोलर व पंप स्टोरेज परियोजनाओं पर भी काम किया जाएगा।सभा के बाद मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी पहुंचे, जहां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास किया।
इसके बाद वे अपने गांव लखनपुर रवाना हो गए। आगे के कार्यक्रम के तहत वे तारापुर में सिंचाई प्रमंडल कार्यक्रम, समीक्षा बैठक, तेलडीहा मंदिर में पूजा और माहपुर में यज्ञ में शामिल होंगे, जिसके बाद पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।