विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जमकर हुई फायरिंग, युवक के सिर में जा लगी गोली, मौत

By Rajnish KumarEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 28 Aug 2023 03:24 PM (IST)

जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते स्वजन। फोटो- जागरण
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते स्वजन। फोटो- जागरण

HighLights

  1. बेटे की हत्या मामले में पिता ने तीन नामजद सात अज्ञात पर कराया मुकदमा
  2. जमालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या की जांच शुरू

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : बिहार में मुंगेर के जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र स्थित केशोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप किसान राजू मंडल के पुत्र विपुल कुमार (20) की हत्या कर दी गई। विपुल अपने दोस्त प्रियांशु व सौरभ के भांजे के जन्मदिन की पार्टी में गया था।

पार्टी के दौरान सिर में लगी गोली 

जन्मदिन की पार्टी में गोलियां चलीं। इसमें विपुल कुमार के सिर में एक गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। विपुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक के पिता राजू मंडल के बयान पर तीन नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार की शाम विपुल अपने दोस्त के भांजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था।

पार्टी के दौरान हुई आतिशबाजी

पार्टी के दौरान आतिशबाजी हुई, जिस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलीं। मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को आतिशबाजी करने से मना किया और वहां से चली गई। कुछ देर बाद पुलिस को हत्या की सूचना मिली।

पुलिस पहुंची तो विपुल के सिर में एक गोली लगी थी। आनन-फानन में पुलिस उसे सदर अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों के बीच दहशत है। हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जन्मदिन पार्टी में चली गोली से विपुल की मौत हुई है। इस मामले में तीन दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

-जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।