Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तो क्‍या होली पर मिल जाएगी राहत ? सहरसा-जमालपुर रूट पर भारतीय रेल की है खास तैयारी

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 02:40 PM (IST)

    होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-जमालपुर रेलखंड पर विशेष मेमू ट्रेन (05509/05510) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 ...और पढ़ें

    होली में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी या आधी राहत? मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन।

    होली में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी या आधी राहत? मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन।

    संवाद सूत्र, जागरण, जमालपुर (मुंगेर)। होली पर्व के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-जमालपुर रेलखंड पर विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहरसा-जमालपुर-सहरसा मेमू स्पेशल ट्रेन (05509/05510) को एक मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगी।

    हर वर्ष होली के अवसर पर इस रूट पर यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं और पर्व के बाद वापस कार्यस्थल पर जाते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ की स्थिति बन जाती है। रेलवे का यह निर्णय यात्रियों को भीड़ से राहत दिलाने में सहायक होगा।

    • होली में सहरसा, खगड़िया जिले के लोगों को मुंगेर आने-जाने में होगी सुविधा
    • एक मार्च से लेकर 31 मार्च तक होगा परिचालन, जल्द आएगी समय सारिणी
    • यात्र‍ियों को काफी सुव‍िधा होगी, काफी द‍िनों से इसकी मांग की जा रही थी

    मेमू स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से स्थानीय यात्रियों, दैनिक आवागमन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और छोटे व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है। कम किराया और अधिक ठहराव इसकी खासियत है, जिसके कारण यह आम लोगों की पहली पसंद बनी रहती है। इस ट्रेन के संचालन से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को सफर में परेशानी का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें, टिकट लेकर ही यात्रा करें और यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। रेलवे को उम्मीद है कि इस विशेष व्यवस्था से होली के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।