जमालपुर के होटलों में जिस्मफरोशी! पुलिस ने पूछा- बंद कमरों में क्या हो रहा है? जवाब सुन रह जाएंगे सन्न
जमालपुर के स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। ...और पढ़ें

मुंगेर के जमालपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की जांच करती ट्रैफिक डीएसपी व पुलिस टीम
HighLights
जमालपुर के दो होटलों में देह व्यापार की शिकायत पर छापेमारी।
ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की।
होटल संचालकों को पहचान पत्र अनिवार्य करने के सख्त निर्देश।
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर स्टेशन रोड स्थित दो नामचीन होटलों में कथित रूप से देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों में अचानक छापेमारी कर सघन जांच अभियान चलाया।
पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन रोड समेत पूरे शहर के होटल संचालकों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमालपुर स्टेशन रोड स्थित इन दोनों होटलों में संदिग्ध लोगों के ठहरने और अनैतिक कार्य संचालित होने को लेकर महिला थाने में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
जमालपुर स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में देह व्यापार व संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस टीम की छापेमारी
ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन व महिला थाना पुलिस ने होटल में ठहरने वालों का एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाला
कार्रवाई की सूचना मिलते ही जमालपुर शहर के अन्य होटल संचालकों व प्रबंधकों के बीच मचा हड़कंप, सतर्क हुए मालिक
ट्रैफिक डीएसपी ने संचालकों को दिए कड़े निर्देश- बिना पहचान पत्र किसी को न ठहराएं, पुलिस की रहेगी सतत निगरानी
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन महिला थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने होटल के कमरों की तलाशी लेने के साथ ही वहां ठहरे हुए लोगों से संबंधित एंट्री रजिस्टर और सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज व रिकॉर्डिंग डिवाइस की बारीकी से पड़ताल की।
रजिस्टर और सीसीटीवी दुरुस्त करने में जुटे अन्य होटल मालिक
स्टेशन रोड में पुलिस की छापेमारी और जांच की खबर जंगल की आग की तरह पूरे जमालपुर शहर में फैल गई। कार्रवाई की भनक लगते ही आसपास के अन्य होटल संचालक, मैनेजर और कर्मी तुरंत सतर्क हो गए। कई होटल मालिक आनन-फानन में अपने-अपने प्रतिष्ठानों के एंट्री रजिस्टर, आगंतुकों के पहचान पत्रों (ID Proofs) के रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरों की वर्किंग कंडीशन को दुरुस्त करते नजर आए।
लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई: ट्रैफिक डीएसपी
मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि महिला थाने में मिली गुप्त सूचना और शिकायतों के आधार पर दोनों होटलों का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान रजिस्टर की प्रविष्टियों और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई है तथा होटल संचालकों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।
नियमों का उल्लंघन करने या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस की यह निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।
