Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में बढ़ी रेल यात्रियों की भीड़, नशाखुरानी गिरोह पर नजर, गलती करने वालों की खैर नहीं

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:53 PM (IST)

    जमालपुर रेल जिला एसआरपी कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। रेल एसपी विद्यासागर ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ ...और पढ़ें

    मुंगेर-जमालपुर रेल क्षेत्र: नशाखुरानी गिरोह पर नजर, अलर्ट मोड में रेल पुलिस, गलती करने वालों की खैर नहीं

    मुंगेर-जमालपुर रेल क्षेत्र: नशाखुरानी गिरोह पर नजर, अलर्ट मोड में रेल पुलिस, गलती करने वालों की खैर नहीं

    HighLights

    1. गर्मियों में यात्रियों की सुरक्षा हेतु गश्त बढ़ाने के निर्देश।

    2. नशाखुरानी गिरोहों पर कड़ी निगरानी और संदिग्धों की जांच।

    3. सीसीटीएनएस उपयोग, महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रखने पर जोर।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। रेल जिला जमालपुर के एसआरपी कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरवरी माह के अपराधों की समीक्षा की गई और आने वाले गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता रेल एसपी विद्यासागर ने की, जबकि संचालन अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी और किऊल डीएसपी एजाज हाफिज मीन ने संयुक्त रूप से किया।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश

    रेल एसपी ने कहा कि स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गश्त बढ़ाई जाए और यात्रियों के सामान की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से पिट्ठू बैग लेकर चलने वाले यात्रियों की जांच पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भीड़ का फायदा उठाकर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए ऐसे गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

    सीसीटीएनएस और एफआईआर पर सख्ती

    बैठक में सीसीटीएनएस सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया। सभी थानों को निर्देश दिया गया कि नए एफआईआर को 24 घंटे के भीतर सिस्टम में अपलोड किया जाए। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। रेल एसपी ने कुल 15 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए।

    नशाखुरानी गिरोह पर विशेष निगरानी

    रेल एसपी ने कहा कि नशाखुरानी गिरोह के पिछले दस वर्षों के रिकार्ड की जांच कर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, बरामद या विमुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंपने, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

    खबरें और भी

    महिला हेल्प डेस्क और पर्व-त्योहार सुरक्षा

    बैठक में महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। इस पहल से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में कमी लाने में मदद मिलेगी।

    बैठक में कौन-कौन मौजूद रहे

    बैठक में विभिन्न रेल थानों के थानाध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और नियमित रिपोर्टिंग के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जाए। रेल एसपी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस को हाई अलर्ट पर रहना अनिवार्य है। इस बैठक से रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति गंभीरता और नई पहल की झलक मिली, जिससे आगामी महीनों में अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।