Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'सच बोलने से डर नहीं लगता...', ललन सिंह का केंद्र पर तीखा हमला; CM नीतीश को बताया विकास पुरुष

    By Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 05:48 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है। जदयू अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं ...और पढ़ें

    'सच बोलने से डर नहीं लगता...', ललन सिंह का केंद्र पर तीखा हमला (फाइल फोटो)
    'सच बोलने से डर नहीं लगता...', ललन सिंह का केंद्र पर तीखा हमला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Politics तीन दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जनता के साथ चड़ौन में आयोजित जनसंवाद में कहा कि केंद्र सरकार को विकास से मतलब नहीं है। केंद्र में जुमलेबाजी और बात बनाने वाली सरकार है। देश के लोगों को सबकुछ पता चल गया है।

    उन्होंने कहा कि संसद सत्र में केंद्र की गलत निर्णय और नीतियों का वे पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार के कई मंत्री उनके मित्र भी हैं। वे पूछते हैं कि डर नहीं लगता है, कहीं आपके पीछे भी ईडी-सीबीआई न पड़ जाए।

    '...सच बोलने से डर नहीं लगता'

    सांसद ने कहा कि उन्होंने आज तक चोरी शब्द सीखा ही नहीं, इसलिए सच बोलने से डर नहीं लगता। केंद्र सरकार नौजवानों को छलने का काम कर रही है। ना तो युवाओं को साल में दो करोड़ रोजगार मिला और ना ही काला धन वापस आया। प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुंगेर में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का राज्य सरकार की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। इसका भी श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री ले रहे हैं।

    'विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...'

    ललन सिंह ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश को दिखा दिया है कि विकास और रोजगार सृजन किस तरह होता है। बिहार में 1.20 लाख शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र दिया गया है। हर साल विज्ञापन निकालकर भर्तियां की जाएंगी। बिहार देश का पहला राज्य है जहां 29 हजार महिलाएं पुलिस में हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि रेलवे में भर्तियां पूरी तरह बंद हो गई हैं। हर विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। बंदरगाह, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आप लोग 15 लाख का हिसाब मांगिए।

    सांसद ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रदेश सचिव सौरभ निधि, राजद नेता मुकेश कुमार उर्फ अविनाश विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor : 'चुनाव तो आने दीजिए...' प्रशांत किशोर ने I.N.D.I.A गठबंधन और नीतीश-खरगे की बातचीत पर कह दी बड़ी बात

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'अमित शाह जी आते रहिए', तेजस्वी यादव ने क्यों कह दी ये बात? बिहार में पिछड़ों के आंकड़ों पर BJP-RJD में चले शब्दबाण