Maa Vaishno Devi Mandir: बिहार के इस जिले में बनेगा मां वैष्णो देवी मंदिर, पहाड़ पर रखी गई नींव
मुंगेर के धरहरा प्रखंड के औड़बगीचा गांव में मुरली पहाड़ी पर 108 नारी शक्ति धाम मां वैष्णो देवी मंदिर की नींव रखी गई। इस अवसर पर जदयू महासचिव सौरभ निधि ...और पढ़ें

धरहरा में बनेगा मां वैष्णो देवी मंदिर, पहाड़ पर रखी नींव
HighLights
मुरली पहाड़ी पर मां वैष्णो देवी मंदिर की नींव रखी गई।
जदयू महासचिव सौरभ निधि ने ग्रामीणों की मांगें सुनीं।
सड़क, पेयजल, बिजली सहित विकास कार्यों की मांग की गई।
संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। प्रखंड की औड़बगीचा गांव स्थित मुरली पहाड़ी पर शुक्रवार को 108 नारी शक्ति धाम मां वैष्णो देवी मंदिर की विधिवत नींव रखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि शामिल हुए।
मंदिर की नींव रखे जाने से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। नींव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने औड़बगीचा सड़क से मुरली पहाड़ी स्थित मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण, मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, नियमित बिजली आपूर्ति, विवाह भवन का निर्माण, दो हाईमास्ट लाइट लगाने तथा परिसर के सुंदरीकरण व समतलीकरण कराने की मांग की।
सौरभ निधि ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे क्षेत्रीय सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करते हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर यथासंभव पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।सभी ने मां वैष्णो देवी से क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस मौके पर डॉ. विक्रांत कुमार सिंह, मंटू कुमार सिंह, सहेंद्र यादव, पूर्वेन्दु नारायण सिंह, इंदूमति सिंह, समरेश कुमार सिंह, उमेश यादव, शैलेंद्र सिंह, नवीन कुमार सिंह, विमल यादव, बंकिम सिंह, अनुज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग थे।