विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: पत्नी की हत्याकर पति ने खाया सल्फास, फिर बताई मर्डर की पूरी कहानी

Published: Sat, 31 May 2025 08:50 AM (IST)

मुंगेर के वासुदेवपुर में शंभू सहनी ने बेंगलुरु में पत्नी की हत्या कर दी। घर लौटकर मां को बताया और ...और पढ़ें

बेंगलुरू में पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा पति, खाया सल्फास
बेंगलुरू में पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा पति, खाया सल्फास

HighLights

  1. 27 मई की रात बेंगलुरु के चेलेघट्टा में पत्नी की हत्या कर हुआ था फरार
  2. बेंगलुरु की पुलिस ने मुंगेर पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में चल रहा इलाज

संवाद सहयोगी, मुंगेर। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान निवासी स्व. महावीर सहनी के बेटे शंभू सहनी (45) ने 27 मई की रात बेंगलुरू के चेलघट्टा स्थित एक किराए के मकान में पत्नी अमृता देवी की हत्या ईंट से कूच कर दी। यही नहीं पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पत्नी की हत्या के बाद खाई सल्फास

बेंगलुरु में पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार होकर शुक्रवार को अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर अपनी मां को घटना से अवगत कराया। इसके बाद खुदकुशी करने के लिए सल्फास की गोली खा ली। सल्फास की गोली खाने के बाद गंभीर अवस्था में मां कौशल्या देवी ने शंभू सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर की हत्या

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शंभू सहनी ने बताया कि चंडिका स्थान निवासी चंदन कुमार जो बेंगलुरु में टाइल्स मार्बल लगाने का काम करता है। कई बार पत्नी को चंदन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। दोनों को कई बार समझाया भी पर दोनों मानने को तैयार नहीं हुए।

प्रेमी के साथ पति की हत्या का प्लान बना रही थी पत्नी

शंभू ने कहा कि पत्नी और चंदन उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे, उसने दोनों की बातों को सुन लिया, इसके बाद गुस्से में आकर 27 मई की रात किराए के मकान में ही पत्नी की हत्या ईंट से कूच कर दी। इधर, वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना बेंगलुरु की पुलिस ने दी है। मामले की जांच रही है। आरोपित पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।