Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर पहुंचे मुकेश सहनी, बोले- हक और अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:57 PM (IST)

    वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मुंगेर के धरहरा प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने निषाद समाज के मछुआरों की समस्याओं को सुना, जिन्हें दबंगों द्वारा मछली पकड़ने ...और पढ़ें

    हेमजापुर तिरासी टोला में उपस्थित मुकेश सहनी।(जागरण)

    हेमजापुर तिरासी टोला में उपस्थित मुकेश सहनी।(जागरण)

    जागरण टीम, मुंगेर। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को धरहरा प्रखंड के हेमजापुर तिरासी टोला पहुंचे। यहां निषाद समाज के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

    वहीं, स्थानीय मछुआरों ने उन्हें बताया कि गंगा नदी में कुछ दबंग मछली मारने से रोक रहे हैं। इससे उनलोगों की आजीविका पर संकट छा रहा है।

    इसपर वीआईपी अध्यक्ष ने कहा कि वे निषाद समाज के हक और अधिकार की लड़ाई हमेशा से लड़ते आए हैं। उन्होंने इस मामले में एसपी से बात की है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर कार्रवाई की जाएगी।

    मौके पर अरविंद कुमार मुन्ना, रंजीत कुमार, बादल सहनी, कंपनी सहनी, मनोज सहनी, विजय यादव सहित निषाद समाज के कई लोग मौजूद थे।

    इसके बाद पूर्व मंत्री धरहरा प्रखंड के ही अमारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने निषाद समाज के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली।

    ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों को दबंग रंगदारी टैक्स देने के लिए मजबूर करते हैं। इसके वे अपनी परंपरागत आजीविका मछली पकड़ने को जारी नहीं रख पा रहे हैं।

    युवा जिलाध्यक्ष सुमन बिंद ने कहा कि निषाद समाज के मछुआरों से रंगदारी वसूली लंबे समय से चल रही समस्या है। दबंगों की मनमानी के कारण मछुआरों की आमदनी प्रभावित हो रही है और उनका परिवार आर्थिक संकट झेल रहा है। कार्यक्रम में अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, उप प्रमुख नीरज यादव, दिनेश बिंद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।