Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munger Crime: 'डीपर लाइट दे रहे, दिखाई नहीं दे रहा', कहकर इंजीनियर से गाली-गलौज करने लगे अपराधी, फिर चला दी गोली

    By Rajnish KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 12:48 AM (IST)

    Bihar Crime News मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम देख रहे इंजीनियर विपिन कुमार सिंह को ब ...और पढ़ें

    सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे इंजीनियर को मारी गोली। (सांकेतिक फोटो)
    सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे इंजीनियर को मारी गोली। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मुंगेर में चल रहा ट्रीटमेंट प्लांट का काम।
    2. शुक्रवार की रात दो बदमाशों ने बिंदवारा मोड़ के पास मारी गोली।
    3. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहनेवाले हैं घायल इंजीनियर।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम देख रहे इंजीनियर विपिन कुमार सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। इंजीनियर पर बदमाशों ने दो गोलियां चलाई, एक गोली उनके दाहिने पैर में लगी है।  घटना शुक्रवार की रात बिंदवारा मोड़ के पास ढाई-तीन बजे की है।

    सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पहुंचे और इंजीनियर को घायलावस्था में सफियाबाद स्थित इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. हर्षवर्धन की टीम ने ऑपरेशन कर इंजीनियर के पैर से गोली निकाली। इंजीनियर की हालत खतरे से बाहर है।

    इंजीनियर के बयान पर बिंदवारा के बिट्टू कुमार और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल इंजीनियर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं। वह मुंगेर में ईएमएस कंपनी में पिछले एक वर्ष से काम कर रहे हैं।

    दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। शुक्रवार की रात इंजीनियर की देखरेख में संवेदक और मजदूर बिंदवारा मोड़ के पास अंडर ग्राउंड पाइप बिछाने के लिए सड़क की खोदाई कर रहे थे। रात ढाई बजे के पास दो युवक चारपहिया वाहन से पहुंचे और संवेदक से कहा कि मेरी गाड़ी आ रही है। डीपर लाइट दे रहे, दिखाई नहीं दे रहा।

    खबरें और भी

    संवदेक ने सड़क खोदाई की बात कही तो दोनों संवेदक को गली में ले जाकर अपशब्द कहते हुए पीटने लगे। मामला शांत करा कर इंजीनियर अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे कि दोनों ने इंजीनियर को बुलाया और पिस्तौल निकाल कर दो गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। इलाज कर रहे चिकित्सक डा. हर्षवर्धन ने बताया कि आपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है।

    घायल इंजीनियर विपिन कुमार सिंह की हालत खतरे से बाहर है। उनके फर्द बयान पर बिंदवारा के बिटूट कुमार और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिटूट् की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। -  मिंटू कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कासिम बाजार