यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Board Result: मुंगेर की बेटी शालिनी का कमाल, 10वीं परीक्षा में पाया छठा स्थान; बताई कैसे मिली सफलता
Bihar Board 10th Result मैट्रिक की परीक्षा में टेटिया बंबर प्रखंड स्थित मिल्की गांव की रहने वाली शालिनी कुमारी ने राज्य की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है ...और पढ़ें

HighLights
- टेटिया बंबर स्थित उच्च विद्यालय बनहरा की छात्रा है शालिनी
- मां इसी स्कूल में हैं गणित की शिक्षिका, पिता पढ़ाते हैं ट्यूशन
संवाद सहयोगी, टेटिया बंबर (मुंगेर)। Bihar Board 10th Result 2024 मैट्रिक की परीक्षा में टेटिया बंबर प्रखंड स्थित मिल्की गांव की रहने वाली शालिनी कुमारी ने राज्य की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। उच्च विद्यालय बनहरा की छात्रा शालिनी को राज्य में छठा स्थान आया है।
इस विद्यालय में ही शालिनी की मां रुबी कुमारी गणित विषय की शिक्षिका है। पिता सुदर्शन कुमार सिंह ट्यूशन पढ़ाते हैं। शालिनी ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय बुनियादी विद्यालय मिल्की से ली है। यहां आठवीं तक पढ़ने के बाद रंगनाथ उच्च विद्यालय बनहरा में दाखिला लिया।
मैट्रिक की परीक्षा में शालिनी को 483 अंक मिले
मैट्रिक की परीक्षा में शालिनी को 483 अंक मिले हैं। 96.6 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। शालिनी ने गांव से लेकर प्रखंड और जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। शालिनी ने कहा कि वह माता-पिता के आशीष और कुशल मागदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।
भाई व विद्यालय शिक्षक को भी श्रेय दिया। शालिनी आगे की पढ़ाई विज्ञान संकाय से करेगी। शालिनी का सपना आइएएस बनने का है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी करेगी। शालिनी ने बताया कि वह गांव में ही रहकर पढ़ाई करती है। मां-पिता और भाई पढ़ाई में पूरा सहयोग करते हैं।
खबरें और भी
राज्य में छठा स्थान लाने पर गांव और प्रखंड के लोग शालिनी के घर पहुंचकर बधाई दी। सभी ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें-