मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बनने में बाधा बना हाईटेंशन बिजली टावर का तार, गांव वालों ने किया विरोध
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण में नौवागढ़ी के पास तीन हाईटेंशन बिजली टावरों के तार बाधा बन गए हैं। ग्रामीण खेतों से गुजरने वाले तारों के लिए मुआवजे ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
मुंगेर फोरलेन में हाईटेंशन तार निर्माण में बाधा।
ग्रामीण तारों के मुआवजे की कर रहे हैं मांग।
डीएम ने शीघ्र समाधान का दिया है आश्वासन।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। मिर्जाचौकी-मुंगेर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन में आए दिन कुछ न कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही है। फोरलेन के लिए रामनगर थानान्तर्गत नौवागढ़ी में हाइटेंशन बिजली के तीन टावर का तार उंचा करना है।
परंतु ग्रामीण खेत से गुजरने वाले हाइटेंशन तार का मुआवजा मिलने के बाद ही तार को उंचा करने देने की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में जब तक तीनों हाईटेंशन बिजली टावर का तार उंचा नहीं होता है फोरलेन से होकर वाहनों का परिचालन संभव नहीं हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व तीन टावर के हाईटेंशन तार को उंचा करने के लिए एनएचएआई द्वारा बिजली विभाग से एक सप्ताह का शट डाउन लिया गया था।
शट डाउन के बाद हाइटेंशन तार उंचा करने के लिए कर्मचारी जुटे ही थे कि पूर्व मुखिया के नेतृत्व में कुछ ग्रामीण जमा हो गए और जमीन से तार गुजरने के बदले मुआवजा की मांग करने लगे।
मुआवजा नहीं मिलने तक काम नहीं करने देने की जिद पर अड़ गए। इसके पश्चात एनएचएआई के अधिकारी द्वारा डीएम को स्थिति से अवगत कराते हुए बिजली विभाग से लिया गया शट डाउन वापस कर दिया गया।
इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार बताते हैं कि तीन टावर के हाईवोल्टेज तार को उंचा करना है। लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर काम नहीं होने दे रहे हैं।
मिल चुका है मुआवजा
फोरलेन में अधिग्रहित होने वाली जमीन का मुआवजा सभी रैयत ले चुके हैं। जमीन से होकर बिजली तार गुजरने का मुआवजा उपलब्ध कराने का कोई प्रावधान नहीं है।
इस संबंध में डीएम को अवगत करा दिया गया है। डीएम ने शीघ्र ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। डीएम के निर्देश पर शीघ्र ही हाइटेंशन तीन टावर का तार उंचा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के लिए जीरो माइल का निर्माण, ऊपर से गुजरेगी फोरलेन और नीचे सर्विस रोड का होगा विकास