Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munger News: मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद पानी की टंकी में छिपाया शव, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:22 AM (IST)

    मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में विवाहिता की हत्या करके ससुराल वालों ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया। 3 दिन बाद पड़ोसियों ने घटना की ...और पढ़ें

    मुंगेर के असरगंज थाना में विवाहिता की हत्या
    मुंगेर के असरगंज थाना में विवाहिता की हत्या

    HighLights

    1. ससुराल वालों ने अनीशा को मारकर टंकी में छिपाया शव
    2. एक साल से चल रहा था पति और ससुराल वालों से विवाद
    3. छह मार्च को महिला पहुंची थी ससुराल, सोमवार को मिला शव

    संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा दिया। महिला की हत्या तीन दिन पहले हुई है। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।

    दो साल पहले हुई थी शादी

    दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अनीशा भारती का प्रेम विवाह कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता का एक वर्ष से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

    6 मार्च को ससुराल पहुंची अनीशा

    इस बीच छह मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी, जब महिला मायके नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला के ससुराल पहुंचे। यहां अनीशा के नहीं होने की सूचना मायके वालों को दी गई। परिवार वालों ने इसके बाद असरगंज थाने में जाकर शिकायत की।

    पति के साथ अनीशा (फाइल फोटो) सौजन्य : स्वजन

    पड़ोसियों ने दी हत्या की खबर

    पुलिस ने अनीशा के पति से पूछताछ भी की पर पति ने अनीशा के ससुराल आने से इनकार कर दिया। इस बीच 9 मार्च की रात ससुराल वालों के पड़ोसी ने महिला के रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    जानकारी मिलने के बाद मायके वाले असरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद असरगंज की पुलिस पहुंची और टंकी से शव को निकलवाया। घटना के बाद पति सहित ससुराल के लोग फरार है।

    महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

    धर्मेंद्र कुमार राय, थाना प्रभारी

    बक्सर : नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरौल बक्सर मुख्य नहर में सोमवार की सुबह 50 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव पांच से छह दिन पुराना हो सकता है, वैसे इसकी जांच की जा रही है।

    घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सुबह सूचना मिली कि सिकरौल नहर में सोंधिला के पास किसी महिला का शव पड़ा है, जिसका चेहरा पानी में डूबा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

    ये भी पढ़ें

    Chhapra News: छपरा में स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला लड़की का शव, यात्रियों में फैली सनसनी

    Tanishq Showroom Robbery: आरा में तनिष्क के शोरूम में दिनदहाड़े 25 करोड़ की लूट, बंदूक की नोंक पर उड़ाए जेवरात