मुंगेर को मिली सौगात, मुख्यालय में ही बनेगा नया केंद्रीय विद्यालय; सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुंगेर में नवीन केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, राज्य कैबिनेट ने मुख्यालय के पास पांच एकड़ जमीन को मंजूरी दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुंगेरवासियों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से जमीन के अभाव में अटके नवीन केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब केंद्रीय विद्यालय मुख्यालय के समीप ही बनेगा।
बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधर की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सदर अंचल के मय एवं शंकरपुर मौजा की करीब पांच एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार उद्योग विभाग के अधीन बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की पांच एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को मात्र एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्ष की लीज पर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर लीज के नवीकरण का भी प्रावधान रखा गया है।
इसी जमीन पर नए केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण होगा। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण केंद्रीय विद्यालय को किसी सुदूर प्रखंड में स्थानांतरित कर भवन निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा था। इससे अभिभावकों और छात्रों में चिंता बढ़ गई थी।
अब राज्य सरकार के फैसले के बाद विद्यालय के मुख्यालय के निकट ही बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीधा लाभ मिलेगा।
शहर में खुशी की लहर
राज्य कैबिनेट के फैसले का शहर के लोगों ने स्वागत किया है। सामाजिक संगठन मुंगेर सेवा मंच के संजय कुमार बबलू, रविशंकर पांडेय सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
लोगों का कहना है कि मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय बनने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को मिलेगा और शहर की शैक्षणिक पहचान भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सेवा मंच इसे लेकर मुंगेर विधायक से भी चर्चा किया था। विधायक ने पूरी तरह से आश्वस्त किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।