Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में सिर्फ 10 हजार में बाइक तो एक लाख में मिलेगी कार, नीलामी की डेट हुई तय; आपको चाहिए तो कर लें यह काम

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:26 AM (IST)

    मुंगेर में शराब तस्करी में जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 10, 17 और 24 जुलाई को होगी, जिसमें बाइक 10 हजार और कार एक लाख रुपये से शुरू होगी। इच्छुक खर ...और पढ़ें

    मुंगेर में शराब तस्करी में जब्त वाहनों की होगी सार्वजनिक नीलामी

    मुंगेर में शराब तस्करी में जब्त वाहनों की होगी सार्वजनिक नीलामी

    HighLights

    1. शराब तस्करी में जब्त वाहनों की मुंगेर में नीलामी।

    2. बाइक 10 हजार, कार एक लाख से शुरू होगी।

    3. नीलामी 10, 17, 24 जुलाई को, आवेदन 7 जुलाई तक।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में शराब तस्करी के मामले में जब्त किए गए वाहनों की अब सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने इसके लिए आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी हैं। जो भी इच्छुक लोग इस नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे आगामी 7 जुलाई तक अपना आवेदन विभाग के पास जमा करा सकते हैं।

    मात्र 10 हजार से शुरू होगी गाड़ियों की बोली

    इस सार्वजनिक नीलामी में आम लोगों को बेहद कम कीमत पर गाड़ियां खरीदने का मौका मिल रहा है। नीलामी के दौरान महज 10 हजार रुपये की शुरुआती कीमत से मोटरसाइकिल (Bike), 40 से 50 हजार रुपये में ऑटो (Auto) तथा लगभग एक लाख रुपये की बेस प्राइस पर टाटा सफारी जैसे बड़े चार पहिया वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    वाहन स्वामियों के जुर्माना न भरने पर लिया गया फैसला

    मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त विकेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी में जब्त कई वाहनों के 30 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी मालिकों ने जुर्माना जमा नहीं किया। इसके बाद समाहर्ता-सह-जिला दंडाधिकारी ने नियमानुसार इन सभी वाहनों को राजसात करने का आदेश दिया। लंबे समय से मालखानों में खड़े रहने के कारण ये गाड़ियां जर्जर हो रही थीं।

    जानें किस तारीख और कहां होगी वाहनों की नीलामी

    अब गठित समिति की निगरानी में 'जहां है, जैसा है' के आधार पर इन वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कराई जाएगी। यह नीलामी 10, 17 और 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से समाहरणालय सभा कक्ष एवं सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध कार्यालय परिसर में आयोजित होगी। इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक खरीदारों को 7 जुलाई तक आवेदन करना अनिवार्य है।

    खबरें और भी

    7 जुलाई तक अपील की सूचना दे सकते हैं वाहन मालिक

    सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन स्वामियों को अपने वाहन पर दावा करना है, वे आदेश के विरुद्ध आयुक्त उत्पाद के अपीलीय न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं। इसकी सूचना भी हर हाल में 7 जुलाई तक सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध कार्यालय को देनी होगी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी राजसात वाहनों की नीलामी कर दी जाएगी।