Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर के खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

    Updated: Fri, 29 May 2026 02:13 PM (IST)

    मुंगेर के खड़गपुर में डंगरी नदी के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान अजीत कुमार दास के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पारिवारिक क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। मुंगेरके  खड़गपुर थाना क्षेत्र के डंगरी नदी के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह में खुदकुशी का है। युवक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव निवासी अजीत कुमार दास (26) के रूप में हुई है।

    घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि अजीत कुमार दास दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह दिल्ली से अपने गांव लौना लौटा था। घर आने के बाद दो दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के धपड़ा गांव स्थित ससुराल गया था। गुरुवार की शाम वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से यह कहकर निकला कि वह अपने गांव लौना जा रहा है।

    देर रात जब ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर अजीत के घर पहुंचने की जानकारी ली, तब स्वजन ने बताया कि अजीत अब तक घर नहीं पहुंचा है। इसके बाद स्वजन परेशान हो उठे। इस बीच शुक्रवार की सुबह डंगरी नदी के समीप ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। घटना की सूचना तत्काल खड़गपुर पुलिस और स्वजन को दी गई।

    सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार और खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। युवक ने गमछा के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्र किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।

    खबरें और भी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी समेत दो मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।