Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munger News: मुंगेर में ASI हत्याकांड के 4 आरोपी हुए अंडरग्रांउड, नए थानाध्यक्ष को मिली जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 01:59 PM (GMT+05:30)

    Munger News मुंगेर में बदमाशों द्वारा एएसआई की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले के 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। च ...और पढ़ें

    मुंगेर में एएसआई मर्डर केस के 4 आरोपी हो गए फरार (जागरण)
    मुंगेर में एएसआई मर्डर केस के 4 आरोपी हो गए फरार (जागरण)

    जागरण  संवाददाता, मुंगेर। Munger News: मुंगेर में मुफिस्सल थाना में तैनात एएसआई( ASI) संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में आठ लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में महिला सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें गुड्डू यादव भी शामिल है। उसे कमर में गोली लगी है।

    वहीं, चार आरोपित गिरफ्त से दूर हैं। सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुंगेर के अलावा, खगड़िया, बेगूसराय व भागलपुर में छापेमारी कर रही है। एसपी के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि चार फरार आरोपितों में दो महिलाएं भी हैं। सभी फरार हैं। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

    इस बीच सोमवार को डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद नंदलालपुर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। वहां सभी ने जांच-पड़ताल की। एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में जानकारी मिली थी कि 14 मार्च को सुबह से ही एएसआई हत्याकांड में शामिल लोग शराब के नशे में बवाल कर रहे थे। इसकी सूचना मुफस्सिल थाना तक पहुंची भी।

    थानाध्यक्ष निलंबित

    इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में रात में एएसआई के साथ घटना हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार को निलंबित किया गया है। 112 की टीम में शामिल बीसैप के जवानों पर विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

    खबरें और भी

    इनकी जगह पर अपर थानाध्यक्ष श्रीराम को मुफस्सिल थाना का प्रभार दिया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों को पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी।

    महिला पुलिस कर्मी पर भी लापरवाही बरतने के आरोप

    ओडी प्रभार में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने लापरवाही बरती है। सभी पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि, मुफस्सिल थाना के एएसआइ संतोष कुमार सिंह की धारदार हथियार (खंती या कुल्हाड़ी या किसी अन्य भारी हथियार) से हत्या कर दी गई।

    वे 14 मार्च की रात आपसी विवाद की सूचना पर उसे सुलझाने नंदलालपुर गांव गए थे। वहां बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था। इसमें एएसआइ संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर पर चोट लगी थी।

    स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। 15 मार्च की सुबह पटना स्थित पारस अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएसआइ हत्याकांड में लापरवाही और कर्तव्य का पालन नहीं करने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष चंदन कुमार को निलंबित किया गया है।