यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munger News: मुंगेर में लूट के बाद रिटायर महिला प्रधानाध्यापक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर दिया घटना को अंजाम
Munger News मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर ...और पढ़ें

HighLights
- मुंगेर में सेवानिवृत महिला प्रधानाध्यापक की हत्या
- महिला का हाथ और पैर बांधा हुआ मिला
संवाद सहयोगी, (असरगंज) मुंगेर। Munger News: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी की हत्या बदमाशों ने कर दी। हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। महिला के शव को पलंग के नीचे छोड़कर बदमाश भाग निकले।
महिला का हाथ-पैर बंधा मिला
घटना गुुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। महिला के दो पुत्र हैं, एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह विक्रमपुर गांव के एक लोग महिला की बेटी के कहने पर शिक्षिका का हालचाल लेने पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो शिक्षिका का शव दिखा। महिला का हाथ और पैर बांधा हुआ था।

पति की मौत भी गोली लगने से हुई थी
Munger Crime News: कमरे में गोदरेज सहित अन्य सामान बिखरा था। शिक्षिका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। महिला मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह सहित कई थाना की पुलिस पहुंची।
तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया की बदमाशों ने शिक्षिका की हत्या पैर-हाथ बांध कर की गई है। घर में समान बिखरा मिला है। भागलपुर से फारसेंसिक टीम पहुंच रही है। दोनों बेटे को घटना की जानकारी दी गई है।