Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munger News: मुंगेर स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाने पर बवाल, स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 02:06 PM (IST)

    Munger News मुंगेर के एक स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाने पर अभिभावकों ने हंगामा किया। आरोप है कि सर्वोदय मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद बच्च ...और पढ़ें

    मुंगेर के एक स्कूल में बच्चों से धुलवाया गया बर्तन (जागरण)
    मुंगेर के एक स्कूल में बच्चों से धुलवाया गया बर्तन (जागरण)

    HighLights

    1. बच्चों से धुलवाए जा रहे थे बर्तन।
    2. अभिभावकों ने जताया कड़ा विरोध।
    3. जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। Munger News: सजुआ पंचायत स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय में बच्चों से ही एमडीएम का बर्तन धुलवाया जा रहा है। मध्याह्न भोजन के बाद बच्चे खुद से विद्यालय परिसर में लगाए गए चापाकल पर बर्तन धोते हैं।

    गुरुवार को भी विद्यालय में एमडीएम खाने के बाद बच्चे चापानल पर जाकर बर्तन धोते दिखे। इसके बाद ग्रामीण व अभिभावक आक्रोशित हो गए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर इसका विरोध किया। मामले में अधिकारियों ने भी कार्रवाई की बात कही है।

    प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह पर मनमानी का आरोप

    अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विद्यालय संचालन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रति उदासीन हैं। प्रधानाध्यापक न तो कक्षा संचालन के प्रति सजग रहते हैं और न ही प्रशासनिक रूप से ही दक्ष हैं। उनकी शह पर ही बच्चों से बर्तन धुलवाए जाते हैं। कई बार प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत की गई।

    मामले की प्रभारी बीईओ सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार से भी शिकायत की गई है। प्रभारी बीईओ ने कहा कि यदि विद्यालय में बच्चों से बर्तन धुलवाए जा रहे हैं तो इसकी जांच कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जो लिखना है, लिखें। ऊपर सब मैनेज है। 

    खबरें और भी

    बच्चें से नहीं लिया जाना है काम

    विद्यालय में नामांकित बच्चों से किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाना है। यहां तक कि न तो उनसे नामांकन पंजी मंगावाई जा सकती है और ना ही पानी ही मंगवा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक पदस्थापित अधिकारियों को लगातार विद्यालय के निरीक्षण का आदेश दे रखा है।

    दूसरी ओर एमडीएम की निगरानी के लिए बीआरपी एमडीएम को नियुक्त कर रखा है, लेकिन निगरानी व निरीक्षण के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। इसके कारण विद्यालय स्तर पर विभागीय निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है।  रसोईया को ही बर्तन धोना है।

    यदि बच्चे से बर्तन धुलवाया जा रहा है तो इस मामले की जांच की जाएगी तथा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - असगर अली, डीईओ

    नहीं होगा बर्दाश्त, दोषी नपेंगे

    डीएम डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे विद्यालय पढ़ने के लिए आते हैं। अभिभावक बच्चों का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए उन्हें विद्यालय भेजते हैं। पढ़ाई से अलग यदि बच्चों से कोई काम लिया जाता है, तो यह गलत है। बच्चों से जूठन साफ कराना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में हर हाल में संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, पुलिस ने पटना में दबोचा

    Bihar Teacher News: प्रधानाध्यापकों का बढ़ गया काम, शिक्षा विभाग से जारी हुआ नया ऑर्डर