विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पर गड्ढे, खराब हुए वाहन व 12 घंटे का महाजाम; मुंगेर NH-333B पर 24 KM तक रेंगते रहे पहिए, कांवड़‍िए भी परेशान

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:28 AM (IST)

Munger NH-333B Jam: मुंगेर में NH-333B पर श्रीकृष्ण सेतु से कल्याणपुर तक 24 किलोमीटर लंबा मार्ग 12 घंटे से अधिक ...और पढ़ें

Munger NH-333B Jam: श्रीकृष्ण सेतु से कल्याणपुर तक 24 KM लंबा महाजाम, 100 से अधिक कांवरिया बसें व एंबुलेंस फंसी

Munger NH-333B Jam: श्रीकृष्ण सेतु से कल्याणपुर तक 24 KM लंबा महाजाम, 100 से अधिक कांवरिया बसें व एंबुलेंस फंसी

HighLights

  1. NH-333B पर 24 किमी लंबा महाजाम, 12 घंटे तक वाहन फंसे।

  2. कांवड़‍िए, बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंसे, भीषण गर्मी से परेशानी।

  3. खराब सड़क, वाहनों के ब्रेकडाउन और पुलिस की कमी जाम के कारण।

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger NH-333B Jam: श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ से कल्याणपुर तक करीब 24 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-333बी (NH-333B) सोमवार को 12 घंटे से अधिक समय तक भीषण महाजाम की चपेट में रहा। नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ से लेकर बरियारपुर फोरलेन तक दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। इस महाजाम में यात्री बसें, भारी ट्रक और आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहीं।

Munger NH 333B 12 Hour Traffic Jam Strands Kanwariyas (5)

श्रावणी मेला के चलते सबसे अधिक परेशानी देवघर जा रहे और लौट रहे कांवरियों को झेलनी पड़ी। 100 से अधिक कांवरिया बसें जाम में फंसी रहीं, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच महिला व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सड़क पर ही घंटों हलकान होना पड़ा।

Munger NH 333B 12 Hour Traffic Jam Strands Kanwariyas (1)

  • मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ से कल्याणपुर तक 24 किलोमीटर लंबा NH-333B सोमवार को 12 घंटे से अधिक समय तक जाम

  • 100 से ज्यादा कांवरिया बसें, सामान्य यात्री बसें, ट्रक और कई एंबुलेंस महाजाम में फंसीं; नौवागढ़ी से बरियारपुर तक लगी वाहनों की कतार

  • बरियारपुर के पास दो बसों के खराब होने, ट्रक का गुल्ला टूटने और बड़े गड्ढों में वाहन फंसने से बिगड़े हालात

  • ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल; डीएसपी बोले— NHAI को बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधारी गई खस्ताहाल सड़क

हैरानी की बात यह रही कि श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ से तेलिया तालाब तक इतने बड़े जाम को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं दिखा। पूरी व्यवस्था के बीच केवल नया रामनगर थाने का एक सिपाही जाम हटाने की मशक्कत करता नजर आया, जिससे स्थानीय यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

Munger NH 333B 12 Hour Traffic Jam Strands Kanwariyas (2)

बस-ट्रक के ब्रेकडाउन से चरमराई व्यवस्था

यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बरियारपुर के समीप फोरलेन पर दो बसें अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गईं। इसके बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से दोनों खराब बसों को सड़क किनारे हटाने का प्रयास शुरू किया गया।

Munger NH 333B 12 Hour Traffic Jam Strands Kanwariyas (4)

इसी दौरान एनएच-333बी पर बरियारपुर तीनबटिया के समीप एक भारी ट्रक का गुल्ला (एक्सल) टूट गया और एक अन्य बस सड़क के बड़े गड्ढे में फंस गई। एक साथ कई वाहनों के ब्रेकडाउन होने से दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और देखते ही देखते 24 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Munger NH 333B 12 Hour Traffic Jam Strands Kanwariyas (3)

बदहाल सड़क और जानलेवा गड्ढों ने बढ़ाई आफत

यातायात डीएसपी ने बताया कि बरियारपुर तीनबटिया से भागलपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। खस्ताहाल सड़क पर आए दिन भारी वाहनों के फंसने और खराब होने का सिलसिला बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आए दिन इस महाजाम की विभीषिका झेलनी पड़ रही है।