मुंगेर में रिया की मौत के एक माह बाद भी कार्रवाई का इंतजार, 8 आरोपी अब भी फरार; स्वजनों में आक्रोश, पुलिस पर सवाल
Munger Riya Kumari Suicide Kasim Bazar Station Love Marriage Case : मुंगेर में प्रेम विवाह के बाद कथित मानसिक प्रताड़ना ...और पढ़ें
-1789614587438_m.webp)
Munger Riya Kumari Suicide Kasim Bazar Station Love Marriage Case : मुंगेर में रिया की आत्महत्या के 1 महीने बाद भी आरोपी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
HighLights
रिया कुमारी ने कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की।
एक माह बाद भी 8 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया, न्याय की मांग की।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Riya Kumari Suicide Kasim Bazar Station Love Marriage Case :प्रेम विवाह के बाद मिली अनवरत मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली स्नातक पास रिया कुमारी के स्वजन घटना के एक महीने बाद भी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव में बीते 11 अगस्त की देर रात रिया ने अपने ही घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में मृतका के पिता अमरनाथ शर्मा की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
दो भाइयों की इकलौती बहन रिया पढ़ाई में होनहार थी और स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच वर्ष 2023 में उसने दिलावरपुर बाड़ा निवासी नवजीत कुमार भास्कर के साथ प्रेम विवाह किया था।
हालांकि, शादी के महज एक महीने बाद ही पति और ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना व अनबन से परेशान होकर उसे मायके वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव में 11 अगस्त की रात स्नातक पास रिया कुमारी ने फंदे से झूलकर की थी आत्महत्या
वर्ष 2023 में नवजीत कुमार भास्कर से किया था प्रेम विवाह; प्रताड़ना के चलते शादी के एक महीने बाद ही आ गई थी मायके
पिता का आरोप: मायके रहने के बावजूद पति लगातार फोन कर करता था प्रताड़ित; घटना के एक माह बाद भी 8 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप का बयान- ठिकाना बदलकर फरार हैं सभी नामजद, गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी
मायके में भी नहीं मिली राहत, फोन कॉल से प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका के पिता अमरनाथ शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मायके लौटने के बाद भी रिया की मुश्किलें कम नहीं हुईं। उसका पति नवजीत लगातार फोन करके उसे तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करता था।
लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के कारण रिया काफी गुमसुम और दबाव में रहने लगी थी। आखिरकार इसी गहरे अवसाद में आकर 11 अगस्त की रात उसने खौफनाक कदम उठाते हुए फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
स्वजनों का पुलिस पर आरोप, थानाध्यक्ष बोले- ठिकाना बदलकर भागे आरोपी
घटना के 30 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद 8 आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के परिजनों में पुलिस की सुस्त कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मुख्य आरोपी और उसके मददगारों को बचाने में ढिलाई बरत रही है।
दूसरी ओर, मामले की जांच कर रहे कासिम बाजार के थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप ने बताया कि पिता के आवेदन पर 8 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी अपने संभावित ठिकानों से फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
