Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों के स्वागत के लिए मुंगेर तैयार, लेजर शो से दिखेगी शिव महिमा; हाईटेक टेंट सिटी में मिलेगी VIP सुविधा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

    मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जहां 30 जुलाई से कांवड़ पथ पर बोलबम की गूंज सुनाई देगी। कांवरियों के लिए आकर्षक ...और पढ़ें

    कांवड़ियों के स्वागत के लिए मुंगेर तैयार, लेजर शो से दिखेगी शिव महिमा

    कांवड़ियों के स्वागत के लिए मुंगेर तैयार, लेजर शो से दिखेगी शिव महिमा

    HighLights

    1. कांवड़ पथ पर 30 जुलाई से गूंजेगी बोलबम की जयघोष।

    2. कमराय में आकर्षक कृत्रिम गुफा प्रवेश द्वार बनाया गया।

    3. श्रद्धालुओं के लिए तीन आधुनिक टेंट सिटी तैयार की गई।

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होते ही कांवड़ पथ पर छह दिनों बाद यानी 30 जुलाई से बोलबंम की जयघोष गुंजायमान होने लगेगी। कांवड़ पथ पर सरकारी सुविधाओं के साथ साथ उनकी आस्था का ध्यान रखते हुए कई प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।

    असरगंज प्रखंड के कमराय स्थित जिला सीमा के प्रवेश द्वारा को कृत्रिम गुफा का स्वरूप इसी का एक उदाहरण है, ताकि शिव भक्तों में उत्साह संचार बना रहा।

    जिले के 26 किलोमीटर लंबे कांवड़िया पथ पर लेजर शो के माध्यम शिव महिमा का प्रदर्शन, टेंट सीटी में भक्ति जागरण का आयोजन सहित कई कार्यक्रम कांवड़िया के आस्था को संबल देगा।

    इस बीच प्रशासनिक स्तर पर हर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएचईडी, भवन , पर्यटन, आरसीडी, स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग की ओर से अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांवड़ पथ पर दुकाने सजने लगी है। सेवा शिविर भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

    देश विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु, टेंट सीटी में करेंगे विश्रााम

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के 105 किलोमीटर की यात्रा के दौरान कांवड़िया प्रखंड के 12 किलोमीटर स्थित तीन टेंट सीटी में विश्राम करेंगे। देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यहां विश्राम के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।

    श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, प्रशासनिक स्तर पर इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।मेले से जुड़े विभागीय अधिकारी युद्धस्तर पर मेले की तैयारी में लगे हैं।

    प्रखंड क्षेत्र तीन टेंट सीटी का निर्माण कराया जा रहा है। दो शय्या वाले टेंट सीटी में कांवड़यों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।खैरा में दो टेंट सीटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक वीआईपी टेंट सीटी है।

    वहीं, कुमरसार में टेंट सीटी में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के थकान मिटाने के लिए मनोरंजन व विश्राम की समुचित व्यवस्था होगी।

    खबरें और भी