मुंगेर में संत के वेश में ठगों ने दंपती को लूटा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
मुंगेर के बनहरा राय टोला में संत के वेश में आए ठगों ने एक दंपती को पूजा-पाठ के बहाने झांसे में लिया। वे घर से 55 हजार रुपये नकद और पांच लाख से अधिक के ...और पढ़ें

मुंगेर में संत के वेश में ठगों ने दंपती को लूटा, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। गंगटा थाना क्षेत्र के बनहरा राय टोला में संतों के वेश में आए ठगों ने एक दंपती को अपना शिकार बना लिया। पूजा-पाठ और ग्रह दोष दूर करने के नाम पर पहले भरोसा जीता, फिर घर में रखे 55 हजार रुपये नकद और पांच लाख से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार वाले सहमे हुए हैं।
पीड़ित राम आशीष राय ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे एक वाहन उनके घर के बाहर आकर रुका। उसमें से संत के वेश में एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उतरा और सीधे घर के अंदर प्रवेश कर गया। उस समय घर में राम आशीष राय की पत्नी भी मौजूद थीं।
तीनों ने पहले सामान्य बातचीत की और धीरे-धीरे परिवार को धार्मिक चर्चा में उलझा लिया। ठगों ने परिवार से जुड़ी ऐसी बातें बताईं कि दंपती हैरान रह गए। बड़े बेटे के अपेंडिक्स आपरेशन और ग्रह दोष का हवाला देकर उन्होंने डर का माहौल बना दिया।
ठगों ने कहा कि दोषों से मुक्ति के लिए बासुकीनाथ मंदिर में विशेष पूजा करानी होगी। 30 से 40 हजार रुपये खर्च होंगे। शुरुआत में दंपती ने बातों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन परिवार की सटीक जानकारी सुनकर वे झांसे में आ गए। पूजा के नाम पर 20 हजार रुपये देने के लिए जब राम आशीष राय कमरे में गए और आलमारी खोली, तभी एक ठग की नजर अंदर रखे नकद और जेवरात पर पड़ गई।
खबरें और भी
यहीं से ठगी की पूरी पटकथा तैयार हो गई। ठगों ने चालाकी से काम किया। एक व्यक्ति राम आशीष राय को मंदिर ले जाने के बहाने घर से बाहर ले गया। दूसरा उनकी पत्नी को बातचीत में उलझाए रहा।
इसी दौरान तीसरा ठग घर के अंदर घुस गया और आलमारी से 35 हजार रुपये नकद और करीब पांच से छह लाख रुपये के जेवरात समेटकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब दंपती कमरे में पहुंचे तो मामले की पता चला। वृद्ध होने के कारण वे किसी तरह का विरोध भी नहीं कर सके।
घटना की सूचना उसी दिन गंगटा पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन 26 अप्रैल को केस किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर ली जाएगी।