Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा मुंगेर का सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली को पेट्रोल बम से दहलाने की साजिश नाकाम

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 08:31 PM (IST)

    मुंगेर के तारापुर में एक युवक को पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    मुंगेर में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े युवक को दबोचा

    मुंगेर में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े युवक को दबोचा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क में रहकर कथित रूप से आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

    आरोप है कि मिलकी खानपुर निवासी मु. सद्दाम, पिता मु. शमशेर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से संपर्क में था, जो बिहार एटीएस से जुड़े एक मामले में भी नामजद है।

    पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और शौचालय की छत पर लगी झाड़ी में एक वस्तु फेंक दी।

    बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच में राणा भाई नाम से सेव पाकिस्तानी नंबर मिला।

    देशी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद

    छापामारी के दौरान घर की तलाशी में झाड़ी से कपड़े में लपेटकर छिपाई गई एक देसी पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले मुंबई में रहता था, जहां उसके संपर्क कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों से बने थे।

    पुलिस के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उसे हथियार उपलब्ध कराया गया था। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पूछताछ में दो अन्य मोबाइल नंबरों का उल्लेख किया गया है, जिनकी पहचान की जा रही है।

    शुरुआती जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि नेटवर्क के निर्देश पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

    इस मामले में केस दर्ज किया है। वरीय पुलिस अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

    खबरें और भी