युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
Munger : छात्र जदयू की जमालपुर में हुई बैठक में राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों और विकास कार्यों को युवाओं ...और पढ़ें

Munger : जमालपुर के शगुन गार्डन में आयोजित छात्र जदयू की समीक्षा बैठक के दौरान मंच साझा करते प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल व अन्य
HighLights
शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और छात्रहित में विकास कार्यों पर जोर।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा को मिली प्राथमिकता, आधारभूत संरचना मजबूत।
मुंगेर में वानिकी, मेडिकल कॉलेज स्थापना, युवाओं को रोजगार से जोड़ना।
संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। मुंगेर शहर के शगुन गार्डन में मंगलवार को छात्र जनता दल यूनाइटेड (छात्र जदयू) की एक महत्वपूर्ण छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष यादव ने की, जबकि संचालन जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष सह छात्र संगठन प्रभारी मुन्नीलाल मंडल ने किया।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और छात्रहित में चलाए जा रहे विकास कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का ठोस खाका तैयार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा को विकास की मुख्य प्राथमिकता बनाया गया।
-1789481418683.webp)
जमालपुर के शगुन गार्डन में छात्र जदयू की छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीति पर मंथन
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पटेल ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हुआ ऐतिहासिक सुधार
जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने मुंगेर में वानिकी, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज के निर्माण को बताया सांसद व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा प्रयास
छात्र जदयू नेताओं ने लिया संकल्प- राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं को हर एक युवा और विद्यार्थी तक पहुंचाएगा संगठन
पिछले वर्षों में विद्यालयों और महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना को बेहद मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए पोशाक व साइकिल योजना से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी क्रांतिकारी योजनाओं ने युवाओं के लिए आगे बढ़ने के असीमित अवसर खोले हैं। वहीं, प्रदेश संगठन प्रभारी सह इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने भी दो दशकों के दौरान हुए शैक्षणिक सुधारों को रेखांकित किया।
युवाओं को साधने की तैयारी
जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने बैठक में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति का आधार उसकी युवा शक्ति होती है। बिहार में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज मुंगेर में देश का दूसरा वानिकी कॉलेज (Forestry College), इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालय की स्थापना होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के अथक प्रयासों से संभव हो सका है।
समस्याओं के समाधान का मिला निर्देश
बैठक के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि छात्र जदयू पार्टी की सबसे मजबूत रीढ़ है। युवाओं के बीच निरंतर संवाद बनाकर उनकी समस्याओं को समझना और प्रशासनिक स्तर पर उनके त्वरित समाधान के लिए पहल करना संगठन का मुख्य ध्येय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुराने बिहार की बदहाली और वर्तमान बिहार में आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि वे राज्य की विकास यात्रा को गहराई से समझ सकें।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सत्यम सिंह, सुजीत मंडल, नवीन सिंह, विक्की गुप्ता, मिथिलेश मंडल, पूनम देवी, आदित्य पटेल, ब्यास कुमार शर्मा और सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र जदयू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
