विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर : कौन हैं रंजू, जान लीजिए... इन्हें नई दिल्ली बुलाया गया है, 26 जनवरी की परेड में होंगी शामिल

Published: Thu, 08 Jan 2026 05:26 PM (IST)

मुंगेर की बाहाचौकी पंचायत की मुखिया रंजू कुमारी और उनके पति राजीव रंजन को गणतंत्र दिवस 2026 की परेड देखने ...और पढ़ें

मुंगेर की रंजू

मुंगेर की रंजू

संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर)। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुंगेर के माध्यम से धरहरा प्रखंड अंतर्गत बाहाचौकी पंचायत की मुखिया रंजू कुमारी को राज्य मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस 2026 के परेड देखने को विशेष अतिथि रूप से आमंत्रित किया है। इस बात पर पंचायत में मुखिया समर्थकों में प्रसन्नता देखी जा रही है। मुखिया रंजू कुमारी के साथ उनके पति राजीव रंजन को भी सहयोगी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए बेहतर कार्य

बताते हैं कि जल शक्ति मंत्रालय के तरफ से प्रदेश भर से प्रदूषण नियंत्रण, गंगाजल को स्वच्छ बनाने, नागरिकों को जागरूक करने सहित अन्य जनउपयोगी कार्यों को लेकर जल योद्धाओं को इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राज्य मुख्यालय के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त ने गंगा किनारे बसे पंचायत बाहाचौकी की मुखिया रंजू कुमारी को नामित कर अग्रसारित किया है। पंचायत की सरपंच रेखा देवी ने बताया कि पत्र के माध्यम से मुखिया रंजू कुमारी और उसके पति राजीव रंजन को विशेष आमंत्रित किया गया है। 

ग्राम कचहरी में कोई मामला दर्ज नहीं है

विशेष आमंत्रित दोनों सदस्यों के ऊपर कोई ग्राम कचहरी में कोई मामला दर्ज नहीं है। इधर हेमजापुर थाने में भी पुष्टि करते हुए कहा है कि उक्त दोनों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं है। पुलिस समर्थकों का कहना है की मुखिया जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ इस दिशा में कार्य भी कर रही है। इधर राजीव रंजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब वे लोग दिल्ली में एक गणतंत्र परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हो रहे हैं। भविष्य में पंचायत में जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई बेहद आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। जल संरक्षण का कार्य जरुरी है। इससे ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।