Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तारापुर में ₹1.70 करोड़ की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन, सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    बिहार सरकार ने तारापुर के संग्रामपुर नगर पंचायत में 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सम्राट अशोक भवन के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। ...और पढ़ें

    सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

    सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

    HighLights

    1. संग्रामपुर में 1.70 करोड़ के सम्राट अशोक भवन को मंजूरी।

    2. बिहार सरकार के नगर विकास विभाग ने दी प्रशासनिक स्वीकृति।

    3. भवन से क्षेत्र के विकास और सुविधाओं का विस्तार होगा।

    संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। संग्रामपुर नगर पंचायत में बहुप्रतीक्षित सम्राट अशोक भवन के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने 1 करोड़ 70 लाख 30 हजार 700 रुपये की लागत वाली योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

    साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहले चरण में 20 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।

    योजना की कुल स्वीकृत लागत 1.70 करोड़

    नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2026 27 में नगर पंचायत संग्रामपुर क्षेत्र में सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत संग्रामपुर के प्रस्ताव के आधार पर योजना को मंजूरी दी गई है।

    आदेश के अनुसार भवन का निर्माण झिकुली मौजा, थाना संख्या 296, खाता संख्या 273 एवं खेसरा संख्या 1224 की एक एकड़ चार डिसमिल भूमि पर होगा। योजना की कुल स्वीकृत लागत 1.70 करोड़ रुपये है, जिसमें प्रथम चरण में 20 लाख रुपये सहायक अनुदान के रूप में जारी किए गए हैं। शेष 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार 700 रुपये आगे की प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे।

    वित्तीय नियमों के अनुरूप राशि की निकासी

    विभाग ने संबंधित अधिकारियों को वित्तीय नियमों के अनुरूप राशि की निकासी और व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सम्राट अशोक भवन बनने से नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी बैठकों, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी भवन उपलब्ध होगा। 

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिलेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।