विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मां को दी श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Updated: Sun, 15 Mar 2026 11:56 AM (IST)

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर में अपनी मां, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान को याद किया।

तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी। (जागरण)

तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी। (जागरण)

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर में मां की पुण्यतिथि पर पहुंचे।

  2. स्वर्गीय पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

  3. मुंगेर फुटबॉल महोत्सव के विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से तारापुर के पार्वती नगर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे।

यहां उन्होंने अपनी माता व पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और श्रद्धांजलि के साथ की।

इस दौरान उन्होंने उनकी सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उप मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिला फुटबॉल महोत्सव के विजेता बढ़ोनियां टीम और उपविजेता अमैया टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

samrat choudhary (3)

डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि। 

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देता है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए। राज्य में सरकार और नए सीएम को लेकर चल रहे कयासों पर मीडिया से बातचीत नहीं की।

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कल भी थे और आज भी...' बेगूसराय में सम्राट ने CM की जमकर की तारीफ