Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर के शिवभक्तों को सौगात: 28 जुलाई से दौड़ेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:47 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढनी और देवघर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 33-33 फेरो ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. बढनी-देवघर के बीच चलेगी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन।

    2. यह ट्रेन 33-33 फेरों में कांवड़ियों को सुविधा देगी।

    3. मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर(मुंगेर)। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढनी और देवघर के बीच एक अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    यह ट्रेन 33-33 फेरों में संचालित होगी, जिससे कांवड़ियों एवं अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 05028 बढनी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक बढनी से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

    पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह ट्रेन मुंगेर 06:55, 07:00 बजे, सुल्तानगंज 08:20, 08:25 बजे, भागलपुर, 08:55, 09:05 बजे, बाराहाट 10:00, 10:05 बजे तथा बांका 10:40,10:45 बजे स्टेशनों पर ठहरेगी।

    वहीं 05027 देवघर-बढनी श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक देवघर से 18:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे बरहनी पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में ट्रेन बांका 19:38, 19:40 बजे, बाराहाट 20:01, 20:03 बजे, भागलपुर 20:53, 21:03 बजे, सुल्तानगंज 21:25, 21:30 बजे तथा मुंगेर 23:15, 23:20 बजे स्टेशनों पर ठहरेगी।

    रेलवे ने यात्रियों, विशेषकर श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है। यह सेवा श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।