श्रीकृष्ण सेतु से 20 टन से ज्यादा भार वाले वाहनों पर पूरी तरह रोक, बेगूसराय-सिमरिया पुल से करना होगा गंगा पार
मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु पर 20 टन से अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे पुल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विक्रमशिला सेतु बंद ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण सेतु। जागरण आर्काइव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुंगेर। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद मुंगेर-खगड़िया के बीच बने श्रीकृष्ण सेतु रेल सह सड़क पुल पर भारी वाहनों का लोड बढ़ने के बाद पुल की सुरक्षा को लेकर परिवहन सचिव के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन सख्त हो गया है।
मुंगेर डीएम ने श्रीकृष्ण सेतु रेल सह सड़क पुल से 20 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ सदर और ट्रैफिक डीएसपी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से भी रेल सह सड़क पुल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुल के दोनों साइड हाइट गेज लगाने की कवायद शुरू कर दी गयी है, ताकि हाइट गेज से उंचे वाहन और अधिक भार क्षमता वाले वाहन रेल सह सड़क पुल से होकर आवाजाही नहीं कर सकें।
NHAI का उदासीन रवैया
दूसरी ओर रेल सह सड़क पुल की सुरक्षा को लेकर NHAI उदासीन बना है। NHAI के परियोजना निदेशक मनीष कुमार बताते हैं कि श्रीकृष्ण सेतु के सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और रेलवे की है।
जिला प्रशासन के आदेश के बाद अब 20 टन से अधिक भारी और ओवरलोड वाहन अब बेगूसराय-सिमरिया पुल होकर गंगा पार के उत्तर बिहार के शहरों तक पहुंचेंगे।
जबकि विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने के बाद कई वाहन श्रीकृष्ण सेतु होकर बेगूसराय, खगड़िया, बरौनी, पूर्णिया सहित अन्य शहर जाते थे। अब वाहन चालक करीब 80 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर उत्तर बिहार के शहर पहुंच सकेंगे।
रेलवे ने भेजा था पत्र
श्रीकृष्ण सेतु रेल सह सड़क पुल की सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की ओर से परिवहन सचिव को पत्र लिख कर पुल पर से 20 टन तक के ही वाहनों का परिचालन कराने का अनुरोध किया गया था।
खबरें और भी
रेलवे के पत्र के आलोक में परिवहन सचिव द्वारा पूर्व में ही बेगूसराय और मुंगेर के डीएम को श्रीकृष्ण सेतु होकर भारी वाहनों का परिचालन बंद करने एवं उक्त पुल से होकर 20 टन तक के भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
इसके आलोक में डीएम ने पुल पर 20 टन के भार वाले वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
श्रीकृष्ण सेतु की सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन सचिव के आदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को पुल से होकर 20 टन भार क्षमता से अधिक वाहनों का परिचालन बंद कराने के लिए निर्देशित किया गया है। एसडीओ, एसडीपीओ और ट्रैफिक डीएसपी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है। --निखिल धनराज निप्पाणीकर, डीएम, मुंगेर