विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: मुंगेर में फरार आरोपित को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई, दारोगा सहित 3 घायल

Published: Sun, 11 May 2025 08:42 PM (IST)

मुंगेर में एक मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारचक में हुई घटना, पुलिस के बयान पर सात हुए नामजद
  2. दो कार्टन सिगरेट और वाहन जब्त, आरोपित के पिता रिटायर्ड जमादार हुए गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुुंगेर। एक केस में फरार चल रहे नामजद आरोपित की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस के साथ असमाजिक तत्वों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसमें एक महिला दारोगा सहित दो पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई।

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हाथपाई की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची और लाठियां चलाई। इस बीच चकमा देकर नामजद आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया। साथ ही दो कार्टन नकली सिगरेट और एक वाहन को जब्त किया। प्रशिक्षु महिला दारोगा अनीता कुमारी के बयान पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया। इसमें सात लोगों को नामजद किया गया है।

दरअसल, रविवार को मुफस्सिल थाने की गश्ती दल को सूचना मिली कि एक मामले में फरार चल रहा नामजद आरोपित अनवारूल हक्क उर्फ अन्नो नकली सिगरेट के साथ वाहन से कहीं बाहर निकलने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस मुबारचक पहुंची और वाहन को रोक कर तलाशी लेने का प्रयास किया। इस बीच आरोपित ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया और सभी ने तलाशी का विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस वालों से हाथापाई शुरू कर दी।

इसमें प्रशिक्षु दारोगा अनीता कुमारी सहित अन्य दो सिपाही को चोटे आई। एक पुुरुष सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी गई। मामला बढ़ता देख कुछ देर में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान पहुंच गए।

लाठियां चटका कर भीड़ को खदेड़ा और एक उपद्रवी मु. साहबुउद्दीन को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया उपद्रवी फरार आरोपित अनवारूल हक्क उर्फ अन्नो का पिता है। वह रिटायर्ड जमादर है।

प्राथमिकी दर्ज, सात नामजद

गश्ती दल में शामिल प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अनिता कुमारी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ हाथापाई करने सहित अन्य आरोप में केस दर्ज कराया है।

इसमें गिरफ्तार साहबुद्दीन, उसका बेटा मु. सरफराज, मु. एकलाख उर्फ विक्की, मु. महताब, नेयामत, आयशा, चांदनी को नामजद किया गया है। छह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि थाना कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की। पुलिस ने एक वाहन को जब्त किया है, इसमें दो कार्टून नकली सिगरेट मिला है।

इस मामले में प्रशिक्षु दारोगा के बयान पर मामला दर्ज किया गया। सात लोगों को नामजद बनाया गया है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Bhagalpur News: भागलपुर में यौन शोषण और धोखे से आहत नर्स ने की आत्महत्या, हिरासत में मेडिकल छात्र

Bihar News: पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने के दौरान थाने में हंगामा, 8 पुलिसकर्मी घायल; 11 हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।