यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'बिहार में जंगलराज के बाद गुंडाराज, हर तरफ अराजकता का माहौल'; नीतीश सरकार पर बरसे विजय सिन्हा
Bihar News बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में हर तरफ अपराधियों ...और पढ़ें

HighLights
- दिवंगत बीएसएपी जवान अमन कुमार के परिवार वालों से मिले विजय कुमार सिन्हा
- बीते दिन बदमाशों के गोली का शिकार बनीं सीमा कुमारी का जाना हाल चाल
जागरण संवाददाता, मुंगेर। Vijay Sinha On Nitish Kumar विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। महागठबंधन की सरकार में जंगलराज के बाद अब गुंडाराज देखने को मिल रहा है। सूबे का ऐसा कोई भी प्रांत नहीं है, जहां हर दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट और डकैती जैसी घटनाएं नहीं हो रही हो। अपराधियों पर लगाम कसने में सरकार पूरी तरह फेल है। सुशासन का नारा सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है।
नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को जमालपुर में कुछ दिन पूर्व बदमाशों के गोली का शिकार हुई महिला सीमा कुमारी का हाल चाल जानने इमरजेंसी हास्पिटल और दिवंगत बीएसएपी जवान अमन कुमार के परिवार वालों से मिलने कैमखा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जवान के परिवार वाले काफी भयभीत और डर में हैं।
'कानून का राज समाप्त हो चुका है...'
उन्होंने कहा कि बिहार में सिपाही, दारोगा के बाद अब बीएसएपी जवान की हत्या की गई है। बिहार में आराजकता का माहौल है और कानून का राज समाप्त हो चुका है। सत्ता में बैठे लोग उसके संरक्षक बने हुए हैं। उन्होंने कहा की मुंगेर के पदाधिकारी गुलाम की तरह काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की।
'तेजस्वी यादव से नहीं संभल रहा...'
परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या और मौत की सरकार को चिंता नहीं है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान जा रहे हैं और उनसे स्वास्थ्य विभाग नहीं संभल रहा है। मुंगेर सिविल सर्जन के कई मामले उजागर हो रहे हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।