मुंगेर: अगले दो दिन तक मौसम रहेगा गर्म और अनुकूल, खेती-किसानी और फसल के लिए शानदार
weather forecast Munger : मुंगेर में फरवरी में मौसम तेजी से बदल रहा है, दिन में धूप और रात में ठंड है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सिय ...और पढ़ें

weather forecast Munger : आज कुछ ऐसा है मौसम।
HighLights
मुंगेर में दिन का तापमान बढ़ रहा, रात में ठंडक।
अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि संभव।
किसानों को सिंचाई और देखभाल की विशेष सलाह दी गई।
संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर)। weather forecast Munger : फरवरी माह में मुंगेर का मौसम तेजी से बदल रहा है। एक ओर दिन में तेज धूप का असर महसूस हो रहा है, तो वहीं रात में ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। वर्तमान में मुंगेर का अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है।
इस अचानक मौसम परिवर्तन से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछली फसलें तो मौसम के इस बदलाव को झेल रही हैं, वहीं दलहन की फसलें तेजी से सूखने लगी हैं। मौसम की अनियमितता को लेकर मौसम विज्ञानियों ने भी चिंता जताई है। आमतौर पर मार्च माह में होली पर्व के बाद ही गर्मी का असर शुरू होता है, लेकिन इस बार फरवरी में ही दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। दिन में तेज धूप रहने के कारण लोगों को हल्के कपड़े पहनने और अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है। वहीं, रात के समय हल्की ठंड का एहसास रहेगा, इसलिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों की देखभाल आवश्यक होगी।
किसानों के लिए चेतावनी दी गई है कि फसल को सूखने से बचाने के लिए सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें और आवश्यकतानुसार छाया या अन्य उपाय अपनाएं। साथ ही मौसम की यह स्थिति खेती-किसानी के लिए अनुकूल भी मानी जा रही है। सरसों, गेहूं और दलहन जैसी फसलें इस मौसम में अच्छे से पनप सकती हैं, और किसानों को समय पर उपयुक्त देखभाल एवं सिंचाई करने पर अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
खबरें और भी
स्थानीय प्रशासन भी लोगों को गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर गर्मी के कारण होने वाले रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक कर रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी। इसलिए आम जनता और किसानों को मौसम में अचानक होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।